By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गैंगरेप पीड़ित छात्रा से किया भेदभाव, बोर्ड परीक्षा देने से रोका !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Untitled design - The Fourth
India

गैंगरेप पीड़ित छात्रा से किया भेदभाव, बोर्ड परीक्षा देने से रोका !

छात्रा की शिकायत पर अजमेर के बाल कल्याण आयोग मामला दर्ज कर आगे कि जांच कर रहीं है।

Last updated: अप्रैल 8, 2024 5:39 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान के अजमेर में निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। क्योंकि पिछले साल अक्टूबर में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। छात्रा की शिकायत पर अजमेर के बाल कल्याण आयोग (CWC) मामला दर्ज कर आगे कि जांच कर रहीं है। वहीं, स्कूल की ओर से दावा किया गया है कि, उन्होंने छात्रा को एडमिट कार्ड इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह 4 महीने से क्लास नहीं आई थी।

छात्रा के साथ पिछले साल अक्टूबर में उसके रिश्तेदार और दो अन्य लोगों ने मिलकर सामुहिक बलात्कार किया था। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, स्कूल से सुझाव दिया गया था कि, वह घर से ही पढ़ाई करे क्योंकि उसके स्कूल आने से “माहौल खराब हो जाएगा।” जब अन्य लोगों को पता चला कि, उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई है। तो स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों के परिजनों ने उसके स्कूल आने पर आपत्ति जताई थी। इसी कारण स्कूल वालों ने उसे क्लास में आने से मना कर दिया था। वह इस बात से सहमत हो गई और घर पर अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने लगी। लेकिन जब वह परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड लेने स्कूल गई तो उसे बताया गया कि, वह अब इस स्कूल की छात्रा नहीं है।

बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठने देने पर छात्रा ने दूसरे स्कूल की टीचर से मदद मांगी। टीचर ने उसे बाल कल्याण आयोग की हेल्पलाइन नंबर पर इस संबंध में बात करने की सलाह दी। जिसके बाद छात्रा की शिकायत पर चाइल्ड वेलफेयर कमीशन ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि, छात्रा काफी मेधावी है। उसके 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में 79% नंबर आए थे। “इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। बच्ची का साल खराब नहीं होने दिया जाएगा, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रा को बोर्ड की पूरक परीक्षा में बैठाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।”

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और एजुकेशन डिपार्टमेंट को इस मामले की जानकारी दी गई है। शुक्रवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच की। जांच में पता चला कि, स्कूल ने छात्रा को बिना बताए नियम के खिलाफ जाकर दिसंबर में ही छात्रा को TC दे दी थी। हालांकि इस मामले में आगे की जांच अभी भी जारी है।

अजमेर के इस निजी स्कूल के स्टाफ का दावा है कि , उन्होंने छात्रा को एडमिट कार्ड इसलिए नहीं दिया। क्योंकि वह 4 महीने से कक्षाओं में उपस्थित नहीं थी। हालांकि इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Ajmer, board exam, gang-rape victim, rajasthan, rape survivor, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

2 महीना पहले

Ramayana पर बयान से घिरे Prakash Raj, विवाद के बाद FIR दर्ज

Indore : एक बच्चे की हो गई मौत फिर भी दूसरे का किया सुरक्षित जन्म

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

राजस्थान के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन करने की तैयारी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?