By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 7 महीने पहले उज्जैन में रेप पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया, अब यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Ujjain ashram teacher - The Fourth
India

7 महीने पहले उज्जैन में रेप पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया, अब यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

पहले तीन नाबालिगों का यौन शोषण होने की जानकारी सामने आई थी।

Last updated: मई 3, 2024 7:01 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर 19 नाबालिगों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आश्रम में पढ़ने वाली 19 बच्चीयों ने इस घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी थी। जिसके बाद महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे दोनों आरोपी के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार करवाया है।

यह आश्रम 30 साल पुराना है और शहर के बड़नगर रोड पर स्थित है। यहां पहले तीन नाबालिगों का यौन शोषण होने की जानकारी सामने आई थी। इस पर बच्चीयों के माता- पिता ने मंगलवार शाम को बैठक कि, जिसके बाद इस बैठक में पीड़ित नाबालिगों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई।

इस आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने के लिए आते हैं। वहीं वर्तमान में 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आश्रम में आए और यहीं रहते थे। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। इनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच की है। चैत्र नवरात्र के समय कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से आश्रम में हो रही हरकतों के बारे में बताया था और सेवादार अजय ठाकुर पर आरोप लगाए थे। परिजनों ने आश्रम के संचालक गजानन सरस्वती से बात की थी। जिसके बाद गजानन सरस्वती ने अजय ठाकुर को आश्रम से निकाल दिया था।

दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल में बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। अप्राकृतिक कृत्य की धारा के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है। आचार्य राहुल शर्मा को आश्रम के संचालक संत गजानंद सरस्वती ने खुद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया था। जबकि सेवादार फरार था लेकिन बुधवार देर रात उसे भी सिहोर जिले के आष्टा से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई।

आचार्य राहुल ने की थी दुष्कर्म पीड़िता की मदद 

हैरानी की बात यह है कि, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा वही व्यक्ति हैं जिसने आज से 7 महीने पहले एक रेप पीड़िता की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Acharya, Badnagar Road, Dandi Ashram, minors, sexual exploitation, thefourth, thefourthindia, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

AAAAQSA2haOKiB bzS3PkO7QfudBjV9isQZ1 T 3ZiCctcyEvcC5b8YERLJqXk5sc5c9eU2KC80dwWSJaLfnmQzR 4xpxA2sQp5uJ0gnly8OJh5M3qdD2vxFGmao fMnUE5tJK2xVycXjsSiYJYnQg 1 - The Fourth
Entertainment

‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!

2 वर्ष पहले

छात्राओं की सुरक्षा और देश विरोधी नारों के मामले मे निष्क्रिय BHU प्रशासन

भारत में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार !

कोलकाता की जीत में वेंकटेश और वैभव चमके!

सतपुड़ा भवन की आग बुझ गई..विवाद की चिंगारी जारी!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?