By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: देशभर में हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटो में 5 और लोगों की मौत !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 3 - The Fourth
India

देशभर में हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटो में 5 और लोगों की मौत !

राजस्थान के खैरथल जिले में भीषण गर्मी के कारण 5 मोर भी मृत पाए गए हैं।

Last updated: मई 24, 2024 6:01 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

देशभर के मौसम की बात करें तो भयानक गर्मी का कहर जारी है। इस साल की गर्मी की मार से लोगों का हाल बेहाल है। आधे भारत में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बीते गुरुवार की बात करें तो राजस्थान का बाड़मेर 48.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे देश में सबसे गर्म रहा। वहीं गुजरात का अहमदाबाद 46.6 और मध्य प्रदेश का गुना शहर 46.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर पंजाब का भटिंडा शहर रहा जहां एयरपोर्ट के पास करीब 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा उसी के बाद मध्यप्रदेश का इंदौर शहर भी 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसने पिछले 8 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से सेना के जवान सहित 12 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 5 लोग जालोर जिले के रहने वाले है। वहीं बालोतरा में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसके अलावा रिफायनरी क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत मंटू उम्र 22 की गर्मी से तबीयत बिगड़ने के बाद बालोतरा सरकारी चिकित्सालय लाया गया था। जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही कल कि तारीख में राजस्थान में 5 और लोगों की मौत हुई है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि, खैरथल जिले में भीषण गर्मी के कारण 5 मोर भी मृत पाए गए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 मई की रात सबसे गर्म रातों में से एक रहने की संभावना जताई है।

अजमेर 44.8, भीलवाड़ा 46.0, अलवर 43.0, जयपुर 44.0, सीकर 44.2, कोटा 47.2, बाड़मेर 48.8, जैसलमेर 47.5, जोधपुर 47.4, बीकानेर 46.5, चूरू 47.0, श्रीगंगानगर 46.1, माउंट आबू 35.8, डूंगरपुर 46.8, जालौर 47.3, सिरोही 44.9, चित्तौड़गढ़ 45.5, फतेहपुर सीकर 47.6, करौली 43.9 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया है।

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: ahmedabad, imd, indore, madhya pradesh, mercury, rajasthan, temperature, thefourth, theourthindia, weather
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

“सिंधिया के कारण हारी थी भाजपा, अब वो साथ हैं”

3 वर्ष पहले

मंदिर-मस्जिद मे पढ़ा जाए वंदे मातरम… धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा

छत्तीसगढ़ में दागी प्रत्याशियों की भरमार, कई पर गंभीर केस

BCCI और Book my show के खिलाफ़ FIR, टिकट का मसला बहुत समय से चर्चा मे

चंद्रयान-3 से आज लैंडर मॉड्यूल अलग हुआ

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?