By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 9 साल के बेटे की शरारतों से परेशान माँ ने की उसकी बेरहमी से हत्या
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images 2 - The Fourth
India

9 साल के बेटे की शरारतों से परेशान माँ ने की उसकी बेरहमी से हत्या

बेटे की शैतानियों से तंग आ कर माँ ने यह कदम उठाया।

Last updated: जून 11, 2024 10:45 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

आज कल के समय में सब लोग अपनी सहनशीलता खोते जा रहे हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं। कोइ अगर किसी की बात का पालन नहीं करता है, तो सामने वाला व्यक्ति क्रोधित हो जाता है। लेकिन अगर क्रोध इतना बढ़ जाए की आप किसी की जान तक ले ले तो? ऐसे ही एक भयावह घटना त्रिपुरा से सामने आई है।

त्रिपुरा के पश्चिम जयनगर में एक महिला ने अपने ही 9 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ऐसा खुद महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है। यह घटना सोमवार यानी 10 जून शाम की है, जो पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के पास क्षेत्र में हुई है।

आरोपी महिला का नाम सुप्रभा गोवाला है, जो राम गोवाला की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक, राम गोवाला अपने परिवार को छोड़कर उससे अलग हो गया था। जिसके बाद आरोपी सुप्रभा अपने बेटे की देखभाल अकेले ही करती थी। सुप्रभा गोवाला की एक विवाहित बेटी भी है, जो उनसे दूर रहती है। राम के जाने बाद, करीबन दो हफ्ते पहले सुप्रभा अपने बेटे के साथ वेस्ट जॉयनगर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गई थी। इसी किराए के मकान में सुप्रभा ने शाम 6 बजे इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

पुलिस स्टेशन के प्रभारी पारीतोष दास ने बताया कि, इस घटना में सुप्रभा ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सुप्रभा ने बताया कि, उसने अपने बेटे को पहले रस्सी से बांधा फिर बांस की छड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उसका कहना है कि, उसका बेटे उसे बहुत परेशान करता था, जिस वजह से उसका काम करना मुश्किल हो गया था। उसने आगे बताया कि, उसका बेटा घर से पैसे भी चुराया करता था और कार्यस्थल ले जाने पर वो वहां परेशानी पैदा किया करता था। सुप्रभा ने स्वीकार किया कि, उसने इस सबसे परेशान हो कर अपने बेटे की हत्या की है।

घटना के बाद, जब पुलिस और टीएसआर बलों की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब सुप्रभा अपने बेटे के बेजान शरीर के पास ही बैठी हुई थी। सुप्रभा अपने अपराध के लिए मृत्युदंड सहित कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए तैयार है। पुलिस ने सुप्रभा को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: disobedient behavior, mother, murder, son, thefourth, thefourthindia, Tripura
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 05 17 at 4.36.44 PM - The Fourth
Sports

नीरज चोपड़ा यानी भारत का बाहु – बल, कैसे उन्होंने फेंका इतिहास रचने वाला एक थ्रो?

1 वर्ष पहले

तनाव से परेशान एक डॉक्टर ने किया अपने ही परिवार का कत्ल। 

स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण और उसका वैश्विक प्रभाव

Tata group ने जीता Nano केस, बंगाल को देना होगा 766 करोड़ हर्जाना

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?