By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 13, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में 3 छात्रों की मौत के बाद, 13 कोचिंग सेंटर सील!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1722224558 delhi basement - The Fourth
Education

दिल्ली में 3 छात्रों की मौत के बाद, 13 कोचिंग सेंटर सील!

छात्रों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) की नींद खुली है।

Last updated: जुलाई 29, 2024 6:21 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई है। छात्रों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) की नींद खुली है। MCD ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों के बेसमेंट में चल रही 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है।

MCD के एक अधिकारी ने बताया कि, दिल्ली के विभिन्न इलाकों के बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटरों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही कई कोचिंग सेंटरों को सील करने की तैयारी है। इस बीच राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में छात्रों की मौत के मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।

MCD ने शुरू की कार्रवाई

दिल्ली की मेयर ने कहा कि, नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भेज कर जवाब मांगा जा रहा है। बीते रविवार को MCD की ओर से राजेंद्र नगर के कई कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भेज दिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो पूरी दिल्ली में इस अभियान को चलाया जाएगा। दिल्ली मेयर ने X पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दरवाज़े पर नोटिस चिपका नजर आ रहा है।

इन कोचिंग सेंटरों पर लगा ताला

इनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, इजी फॉर आईएएस शामिल हैं। MCD अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे थे। इनमें नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में कोचिंग चला रहे थे और मौके पर ही इनको सील कर नोटिस भेज दिया गया है।

राव आईएएस सेंटर में नियमों का उल्लंघन

राजेंद्र नगर की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में छात्रों को गलत तरीके से पढ़ाया जा रहा था। इस बेसमेंट का इस्तेमाल केवल पार्किंग या स्टोर के रूप में किए जाने की अनुमति थी। इस हादसे के बाद अन्य कोचिंग सेंटरों में नियमों के उल्लंघन की भी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

कोचिंग के मालिक और संचालक गिरफ्तार

राजेंद्र नगर के राव आईएएस स्टडी सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और संचालक देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

Assam बाढ़ में 97 साल की महिला को केले के तनों की नाव ने बचाया

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: coaching centre, delhi, MCD, municipal corporation delhi, rau ias academy, student death, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

AI Summit में ‘रोबोट दावा’ बना विवाद, प्रो. नेहा सिंह सुर्खियों में
India

AI Summit में ‘रोबोट दावा’ बना विवाद, प्रो. नेहा सिंह सुर्खियों में

6 महीना पहले

सीता पर नाराज सीता : कृति को दीपिका की खरी-खरी !

क्रूड ऑयल की गिरती क़ीमत किस ओर कर रही है इशारा?

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ED ने फिर भेजा समन !

चीन के युन्नान में लैंडस्लाइड 47 लोग मलबे में दबे, 8 की मौत

You Might Also Like

IMG 20260808 WA0010 - The Fourth
Religion

550 साल पुराने Bhandasar Jain Temple की अनोखी कहानी

6 दिन पहले
diwali-se-pahle-kyon-release-hogi-ranbir-yash-ki-ramayana-film
Entertainment

दिवाली से पहले क्यों रिलीज होगी रणबीर-यश की Ramayana फिल्म

1 सप्ताह पहले
iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 सप्ताह पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?