By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अयोध्या में हुए नाबालिग से गैंगरेप केस में योगी सरकार का बड़ा एक्शन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
yogi 1 1533578861 - The Fourth
India

अयोध्या में हुए नाबालिग से गैंगरेप केस में योगी सरकार का बड़ा एक्शन

सपा ने पार्टी के नगर अध्यक्ष मोईद खान पर नहीं की कोई कार्रवाई ।

Last updated: अगस्त 3, 2024 2:36 अपराह्न
By Saloni 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अयोध्या में बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही सीएम योगी एक्शन में आ गए है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में बुलडोजर एक्शन के संकेत भी मिल रहे हैं।राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी के अवैध कब्ज़े का पता किया है। जिसमें DM को रिपोर्ट दी जाएगी और जिसके बाद बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा आरोपी के साथी सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा एवं एक अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि, देर रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर इन लोगों ने पीड़ित परिवार को यह मामला सुलह करने की धमकी दी थी।

क्या है पूरी घटना?

12 वर्षीय पीड़िता चार बहनों में सबसे छोटी है। SSP राजकरन नैयर ने बताया कि, पीड़िता के पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर का गुज़ारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी करके कमाए पैसों से ही होता है। आरोप है कि, ढाई महीने पहले जब पीड़िता मजदूरी कर घर लौट रही थी तो मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और कहा मोइद खान तुम्हें बुला रहे हैं। जब पीड़िता वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि, सपा नेता मोइद खान ने रेप किया और राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाई। इसके बाद राजू ने भी अपनी हवस पूरी की। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़िता के साथ यह दोनों रेप करते रहे।

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां को सीएम योगी ने भरोसा दिया। जिसके बाद शुक्रवार शाम को SDM सोहावल अपने राजस्व कर्मियों के साथ आरोपी सपा नेता मोइद खान के घर पहुंचे थे। इसके बाद उसकी जमीन की पैमाइश शुरू हो गई है। पीड़िता की मां की ओर से बताया गया कि, सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि, आरोपी सपा नेता की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा के अयोध्या में दुष्कर्म का मुद्दा उठा था। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में कहा था कि, “अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला आरोपी सपा सांसद का करीबी है।” सोशल मीडिया पर सपा सांसद अवधेश के साथ गैंगरेप के आरोप मोइद खान की फोटो वायरल हुई है। अवधेश फैजाबाद से सांसद हैं और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी भी हैं।

सपा ने अभी तक नहीं लिया कोई एक्शन

सपा ने पार्टी के नगर अध्यक्ष मोईद खान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि, मोईद सांसद का करीबी है। वह वर्ष 2012 में सांप्रदायिक उपद्रव के दौरान हुई हत्या में भी आरोपी रह चुका है। यह भी आरोप है कि, मोईद ने क्षेत्र की कई लड़कियों को धमका कर और उनको लालच देकर शारीरिक शोषण किया था।

फिलहाल गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की जांच भी शुरू हो चुकी है। साथ ही मोईद खान पर तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़े के आरोपों पर भी कार्यवाही शुरु हो चुकी है। लेकिन अब देखना यह है कि, इस तरह की कार्यवाही से हमारे देश में जो लगातार गैंगरेप के मामलो बढ़ोतरी हो रही है, क्या वह बंद हो जाएगी? क्या हमारे देश की लड़कियां सुरक्षित हो पाएगी ?

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Ayodhya, CM Yogi, gangrape case, minor, Mohammad Rashid, rape allegation, Revenue Department, thefourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 12 10 at 4.24.01 PM - The Fourth
India

पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन

2 वर्ष पहले

फिर साथ नजर आएगी अक्षय-रवीना की Superhit जोड़ी

UPSC Result 2025 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, धार के पथाल ने हासिल की 8वीं रैंक

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

अजब सेंसरशिप की गजब कहानी

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?