By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महारानी का कैफे, विशेष लोगों को मदद
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
102815463 - The Fourth
Fourth Special

महारानी का कैफे, विशेष लोगों को मदद

बड़ौदा की महारानी राधिका राज गायकवाड़ ने अपने पुराने पैलेस में गजरा कैफे खोला है।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 2:20 पूर्वाह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बड़ौदा। राज परिवार से जुड़े लोगों को सामाजिक काम करते तो कई बार देखा है, लेकिन बड़ौदा की महारानी राधिका राज गायकवाड़ अलग हैं। उन्होंने अपने पुराने पैलेस में गजरा कैफे खोला है। इसकी विशेषता यह है कि यहां काम करने वाले कर्मचारी समलैंगिक तबके से आते हैं।गायकवाड़ का कहना है कि मेरा लक्ष्य यही है कि इस समुदाय से आने वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएं, ताकि किसी के भरोसे न रहें। मैं चाहती हूं कि समाज इन्हें दिल खोल कर अपना ले और उन्हें एक मौका दे, ताकि ये लोग भी आप-हम जैसी सम्मान जनक जिंदगी जी सकें। इस कैफे को बनाने और सजाने में इन्हीं का हाथ है। यदि उन्हें कारोबार करने का अधिकार हमने खुले दिल से दे दिया, तो काबिलियत की कमी नहीं है। यहां के कर्मचारी ध्रुव राज बताते हैं कि जब बड़ौदा में इस तरह का कैफे खुला और बात हवा हुई, तो दुनिया भर से इस तबके से आने वाले लोगों ने मदद भेजना शुरू कर दी। इस कैफे का उद्देश्य समलैंगिकों के बारे में सही जानकारी देना भी है। आमतौर पर इस तबके में आने वालों से दुनिया दूर भागती है। बात तक नहीं करती, जबकि यहां सबके दिल में प्यार है। यहां आने वाले मेहमान भी खुली विचारधारा के हैं।

गुजराती और मराठी पकवान परोसे जाते हैं

एक और कर्मचारी गीत शर्मा का कहना है कि बहुत जरूरी था कि कोई ऐसी पहल करे। महारानी गायकवाड़ ने हमारा साथ दिया। अब तो इस कैफे के बारे में सबको पता है। सुर सागर के किनारे महारानी चिमना बाई के नाम से जो पैलेस है, वहीं यह कैफे चलाया जाता है। गुजराती और मराठी पकवान परोसे जाते हैं। राधिका राजे गायकवाड़ के परिवार की कुछ स्पेशल डिश भी यहां परोसी जा रही हैं, जिसे खाने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। उनके महल से लाई गई कई नायाब चीजें यहां रखी हैं। यहां अकसर आने वाली चेताली पांचाल बताती हैं कि यह अच्छी पहल है। इस तबके के लोगों को नौकरी नहीं मिलती। कई बार ऐसा भी होता है कि इनके पास किसी फील्ड का हुनर ही नहीं होता, क्योंकि किसी ने सिखाने की जरूरत ही नहीं समझी।

काम देने तक की जिम्मेदारी

महारानी ने जो पहल की है, उसमें सिखाने से लेकर काम देने तक की जिम्मेदारी है। नेहा शाह बताती हैं कि यह समुदाय हमारे बीच का ही है, फिर परहेज कैसा। जो लोग पुरानी बातों को मानते हैं, वो यहां नहीं आते, लेकिन आप देख सकते हैं कि कैफे हमेशा भरा रहता है। पुराने लोगों को तो लगता है कि ये समाज में रहने लायक ही नहीं हैं। महारानी ने इस सोच को बदलने की कोशिश की है। ये समाज हमसे ही शुरू होता है। हम साथ देंगे, तो आगे बढ़ेंगे।

You Might Also Like

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Guru Purnima पर क्यों मेजबान बन जाता है धूनीवाले दादाजी का खंडवा

TAGGED: baroda, cafe, gujarat, maharani, palace, Radhika Raje Gaekwad
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 20 at 5.52.36 PM - The Fourth
India

कन्नड़ भाषा में बात करने पर एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा के परिवार पर सरेआम हुआ हमला!

2 वर्ष पहले

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Dhamaal 4 को मिला यू ए 13 सर्टिफिकेट, जानिए क्या बदला

Indore में धर्म भ्रष्ट का मामला…चिली-पनीर की जगह, नॉनवेज भेज दिया

इंदौर में लगातार बढ़ रहा नशे का प्रहार, ड्रग्स लेने में रोलिंग पेपर व गोगो का हो रहा अधिक इस्तेमाल!

You Might Also Like

chandra-shekhar-azad-jayanti-amar-balidan-ki-prerak-gatha
Fourth Special

Chandra Shekhar Azad जयंती अमर बलिदान की प्रेरक गाथा

1 महीना पहले
national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 महीना पहले
national-flag-divas-par-janie-tirange-ki-prerak-yatra
Fourth Special

National Flag दिवस पर जानिए तिरंगे की प्रेरक यात्रा

2 महीना पहले
IMG 20260701 WA0018 - The Fourth
Fourth Special

डॉक्टरों को समर्पित है 1 जुलाई जानिए इसका महत्व

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?