By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोना तस्करी का अनोखा मामला पकड़ा है
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ANI 20231107221149 - The Fourth
Cities

इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोना तस्करी का अनोखा मामला पकड़ा है

सीमा शुल्क आयुक्तालय इंदौर ने यह सोना उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी यात्री से बरामद किया है।

Last updated: नवम्बर 8, 2023 3:41 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अवैध रूप से लाया जा रहा 12 लाख रूपए कीमत का 235 ग्राम सोना पकड़ाया गया है। सीमा शुल्क आयुक्तालय इंदौर ने यह सोना उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी यात्री से बरामद किया है। वह शारजाह से इंदौर की फ्लाइट से सोमवार रात को इंदौर आया। उसने पायजामे के नाड़े में 162 ग्राम और मलद्वार में 72 ग्राम सोना छुपा रखा था।

सोमवार रात को वह शारजाह से एयर इंडिया की फ्लाइट एक्सप्रेस आइएक्स 256 से इंदौर एयरपोर्ट पर आया था। जहां एयरपोर्ट अधिकारी कस्टमर कमिश्नरेट द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यात्री पर संदेह कर जांच की गई । जिसके पास से 72 ग्राम सोना बरामद हुआ। यात्री ने अपने शरीर के रेक्टम में कैप्सूल में सोने को रखा था। जिसे मेडिकल की टीम द्वारा बरामद किया गया। वहीं यात्री के कपड़ों की तलाशी की गई तो उसने अपने पायजामे के नाड़े में भी 162.8 ग्राम सोना छुपा रखा था। यात्री के पास से इंदौर एयरपोर्ट अधिकारी को कुल 234.8 ग्राम सोना बरामद हुआ हैं।

एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा सोने को जब्त कर यात्री को छोड़ दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री किसी सोने तस्कर गिरोह का कैरियर बताया जा रहा है। जिसके बारे में जानकारी ली जा रही हैं। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा यात्री के ऊपर टैक्स ड्यूटी और जुर्माना लगाया जाएगा।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, सोना तस्करी करने वाला व्यक्ति किसी गिरोह का कैरियर प्रतीत हो रहा है। यात्री के पास से कुल 234.8 ग्राम विदेशी सोना पकड़ा गया। हालांकि, यात्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। सोना जब्त कर उससे टैक्स-ड्यूटी वसूली और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, कानूनन 50 लाख रुपये या उससे अधिक मूल्य का सोना बरामद होने पर ही गिरफ्तारी का प्रविधान है। ताजा प्रकरण में बरामद सोने का मूल्य 11.91 लाख रुपये है। यात्री को बयान लेकर छोड़ दिया गया है। यदि वह फिर से ऐसा करते पकड़ा गया तो उसकी गिरफ्तारी हो सकेगी, भले ही सोने का मूल्य 50 लाख से कम हो। दरअसल, तस्करी गिरोह की रणनीति होती है कि वे अलग-अलग एयरपोर्ट पर अपने कैरियर को उतरवाते हैं। कम मात्रा लाते हैं, ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

You Might Also Like

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

Indore : एक बच्चे की हो गई मौत फिर भी दूसरे का किया सुरक्षित जन्म

TAGGED: gold, gold smuggling, indore, indore airport, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gettyimages 2195559721 - The Fourth
World

अमेरिकी जनता के लिए अच्छी खबर, मगर विदेशी नागरिकों की आ सकती है शामत!

1 वर्ष पहले

इंदौर से धार परीक्षा देने गई MA की छात्रा का अपहरण !

प्रधानमंत्री का मणिपुर दौरा: शांति बहाल करने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास

अब ऑनलाइन गेमिंग में 28 प्रतिशत जीएसटी लगेगा

Chaitra Navratri 2026 दिन 5: मां स्कंदमाता की पूजा से बढ़ती है बच्चों की एकाग्रता और बुद्धि

You Might Also Like

IMG 20260523 WA0011 - The Fourth
Cities

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

2 सप्ताह पहले
Indore-me-badhta-awara-kutto-ka-aantak
Cities

Indore में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक

2 सप्ताह पहले
Indore-yuvak-ko-kaan-khujalna-pada-bhari
Cities

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

2 सप्ताह पहले
IMG 20260523 WA0014 - The Fourth
Cities

Indore : 13 साल की लड़की की शादी 42 साल के अधेड़ से करवा दी

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?