By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मंडी, शिमला, सोलन में बादल फटे, 11 मौत, आगरा मे रिकार्डतोड़ बारिश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

मंडी, शिमला, सोलन में बादल फटे, 11 मौत, आगरा मे रिकार्डतोड़ बारिश

शिमला में बारिश ने सवा सौ साल का तोडा रिकॉर्ड।

Last updated: अगस्त 24, 2023 4:18 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली | देशभर मे बारिश का दौर लौट आया है | शिमला में बारिश ने सवा सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चौबीस घंटे में चार जगह बादल फटे हैं। मंडी, शिमला, सोलन और आसपास 11 मौतों की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मंडी में आठ और शिमला में तीन से ज्यादा मौत हुई हैं। पहाड़ों के टूटने से मलबा बह कर आ रहा है| उधर आगरा मे रिकार्डतोड़ बारिश हो रही है | आगरा। दो दिन से यहां लगातार बारिश हो रही है। कल चार घंटे में चार इंच बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश की वजह से लोगों को न केवल गरमी और उमस से राहत मिली है, बल्कि ठंड बढ़ गई। मंगलवार और बुधवार को कुल 154.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सडक़ें नहर बन गई हैं। नालों के चोक होने से पानी निकल नहीं पा रहा है। पांच साल पहले भी ऐसी ही भारी बारिश हुई थी। पश्चिम यूपी में कई जगह बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में कहीं भारी तो कहीं कम बारिश होगी।\

आंधी-तूफान की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, कन्नौज, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, रायसेन, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, निवारी, भोपाल, दतिया, मुरैना, बुरहानपुर, श्योपुर कलां में दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मक्का में तूफान, भारी बारिश, लोग उडऩे लगे

मक्का में भारी बारिश और तूफान शुरू हो गया है। तूफान में लोग उडऩे लगे। कई घायल हो गए। मक्का के क्लॉक टॉवर पर बिजली गिरी है। लोगों का सामान उड़ गया है। वहां 23 अगस्त से भारी बारिश हो रही है। तूफान इतना भयानक था कि लोग दहल गए। तूफान की रफ्तार सवा सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटा होने की बात सामने आई है। मक्का में लोगों का सामान भी घरों से उडऩे लगा। कारों को भी तूफान ने पलट दिया। सोशल मीडिया पर तूफान में उड़ते लोगों के वीडियो नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बरसों में ऐसा तूफान नहीं देखा। सूखे मौसम में रेतीले तूफान तो आते हैं, लेकिन भारी बारिश के साथ तूफान ने लोगों में डर पैदा कर दिया है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: agra, breaking of mountains, Clouds burst, debris, Heat, humidity, Mandi, monsoon, rainfall, rainy season, Shimla, Solan, UP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

kurali2 491517b68d08aa7beaee6f7aa3c27027 1280X720 - The Fourth
India

पंजाब के कुराली इलाके में केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग, कई लोगो के झुलसने की खबर

3 वर्ष पहले

क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी तय…इससे क्या बदलाव होने वाला है?

राजवाड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित होंगे सात दिनों के लिए ऑटो, ई रिक्शा !

Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

पुणे में बस के अंदर हुई हैवानियत, आरोपी फरार!

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

3 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?