By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 26 at 3.38.22 PM - The Fourth
Fourth Special

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

उनके जीवन में अहम मोड़ लेकर आया उज़मा अहमद केस।

Last updated: मार्च 26, 2025 4:01 अपराह्न
By Mihir Dhekane 12 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म “The Diplomat” इस समय box-office पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म को अच्छे reviews मिले हैं साथ ही जॉन को भी उनके किरदार के लिए काफ़ी तारीफ मिल रही हैं। कुछ जगहों पर तो इसे उनके करियर की “best performance” भी बताया जा रहा हैं। ऐसे में उस शख्सियत और उनके काम के बारे में जानना ज़रूरी हैं, जिनपर ये फिल्म आधारित हैं। वो कमाल की शख्सियत हैं जे.पी. सिंह, जो 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उनके जीवन और ज़रूरी कार्यों पर, जिन्होंने उन्हें इतना मशहूर बना दिया कि उनपर एक पूरी फिल्म ही बन गई।

जे. पी. सिंह का जन्म और शुरुआती पढ़ाई भारत में ही हुई थी। बाद में UPSC जैसी इतनी मुश्किल परीक्षा को पास करने के बाद उनके diplomatic career की शुरुआत हुई। सिंह को भारत के विदेश मंत्रालय में कामकाज का अच्छा अनुभव हैं और उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे अस्थिर क्षेत्रों में भारत की विदेश नीति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।

साल 2008 से 2012 तक उन्होंने अफगानिस्तान में काम किया। ये वो वक्त था जब काबुल में Indian Embassy में दो बड़े आतंकी हमले हुए थे। इन चुनौतियों के बाद भी, सिंह भारत की diplomatic presence को कायम रखने के लिए सबसे आगे रहे। 2014 से 2019 तक, उन्होंने पाकिस्तान में भारत के Deputy Commissioner के तौर पर दोनों देशों के बीच अक्सर तनाव से भरे सम्बन्धों को manage किया। इसके अलावा उन्होंने भारत को ईरान में भी represent किया हैं।

पाकिस्तान में ही काम करते हुए उनके जीवन में अहम मोड़ लेकर आया उज़मा अहमद केस। उज़मा भारत के नई दिल्ली की रहने वाली है ही एक बेटी हैं जिन्हे मलेशिया में एक पाकिस्तानी नागरिक ताहिर से प्यार हो गया था। बाद में जब वो ताहिर के साथ पाकिस्तान घूमने गई, तो वो उन्हें नींद की गोलियां देकर बुनेर ले गया और बंदूक की नोंक पर जबरन निकाह के लिए मजबूर किया। वहां उन्हें कई तरह के tortures से भी गुज़रना पड़ा।

ऐसे हालात में, जब लोग अक्सर घबराकर हार मान जाते हैं, उज़मा ने अक्लमंदी से काम लिया। उज़मा ने ताहिर से कहा कि वह कुछ जरूरी documents लेने के लिए भारत जाएंगी। ताहिर को शक नहीं हुआ क्योंकि उज़मा ने उससे कहा था कि वह उसे भी दिल्ली लेकर जाएगी। जब उज़मा ताहिर के साथ Indian Embassy पहुंची, उसने वहां के स्टाफ से कहा, “मैं भारतीय हूं, मेरी मदद करें।” एक पल चुप रहने के बाद स्टाफ ने उसे Embassy के अंदर बुला लिया। वहां जे.पी. सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने उज़मा से पूरी बात पूछी और उनकी मदद की। वहां की महिला स्टाफ ने भी उनका पूरा ध्यान रखा।

एक बार Embassy में पहुँचकर उज़मा सुरक्षित हो गई। बहुत देर तक इंतज़ार करने के बाद ताहिर ने पूछा तो उसे साफ़ बता दिया गया कि उज़मा उसके साथ नहीं जाना चाहती। ताहिर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और मामला इस्लामाबाद के high court तक पहुँच गया था। एक लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार 2017 में वो अपने देश लौट आई। बाद में उस वक्त की विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज ने जे.पी. सिंह की बहुत सराहना की थी। जे.पी. सिंह इस वक्त भी इज़राइल में भारतीय Ambassador के तौर पर काम कर रहे हैं।

इस तरह की फिल्में अक्सर हमें “real-life heroes” से रुबरु कराती हैं, जो बिना किसी limelight के चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। जे.पी. सिंह ने ये साबित कर दिया कि सच्चे hero वही होते हैं जो मुश्किल वक्त में लोगों की मदद करते हैं और देश की सेवा के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

TAGGED: bollywood, film, IFS Officer, J.P. Singh, John Abraham, The Diplomat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

medium 2023 11 21 82252a9549 - The Fourth
Cities

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस का एक्सीडेंट, 4 लोगो की मौत

2 वर्ष पहले

ED के सामने नहीं पेश हुए केजरीवाल, प्रचार के लिये मध्यप्रदेश पहुँचे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

भारत का पहला जल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में

बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव कई लोग घायल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 17 at 11.22.44 AM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 5.23.38 PM 1 - The Fourth
India

पहले असरानी और अब सतीश शाह भी चले गए…बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर

4 महीना पहले
360 F 127896655 3nJaqljSIn361wZfNr4hHGl1P4qu7y20 - The Fourth
Fourth Special

सांकेतिक भाषा मनुष्य की सबसे अहम खोजों में से एक

5 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.00.16 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : न्यूज़ीलैंड बना पहला देश जिसने महिलाओं को दिया वोट देने का अधिकार

6 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?