By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
t7m0vb1o delhi lg swati maliwal ani 650 - The Fourth
India

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त

LG विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

Last updated: मई 3, 2024 7:14 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। LG विनय कुमार सक्सेना ने कार्यवाही करते हुए दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, यह सभी कर्मचारी वो कर्मचारी हैं, जिनकी नियुक्ति दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने की थी। आरोप है कि, दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ़ जाकर बिना इजाज़त उनकी नियुक्ति की थी।

क्या है पूरा मामला! 200 से ज्यादा कर्मचारियों को कैसे नियुक्त कर लिया?

दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को हटाने का आदेश ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। साफ तौर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की इस कार्यवाही पर विरोध की आवाज़ उठ सकती हैं। अब सबसे जरूरी सवाल यह खड़ा होता है कि, हर सरकारी नियुक्ति के लिए वित्त विभाग समेत कई दूसरे विभगों से अनुमति लेनी होती है। ऐसे में किस तरह से 200 से ज्यादा कर्मचारियों को नियुक्त किया गया इतना ही नही, इन सभी को इतने दिनों से काम कैसे करने दिया जा रहा था।

क्या है आदेश में ?

आदेश में दिल्ली महिला आयोग अधिनियम का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि, आयोग में केवल 40 पद ही स्वीकृत हैं और DCW को अनुबंध पर कर्मचारी रखने का अधिकार नहीं है। दिल्ली महिला आयोग विभाग के एडिशनल डायरेक्टर की ओर से जारी इस आदेश में यह भी कहा गया है कि, नई नियुक्तियों से पहले जरूरी पदों का कोई मूल्यांकन नहीं किया गया और न ही अतिरिक्त वित्तीय बोझ के लिए अनुमति ली गई। बता दें कि, यह कार्यवाही फरवरी 2017 में तत्कालीन उपराज्यपाल को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

स्वाति मालीवाल ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 5 जनवरी, 2024 को DCW के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनको आम आदमी पार्टी ने नॉमिनेट करके राज्यसभा भेजा था। स्वाति मालीवाल पर आरोप हैं कि, उन्होंने नियमों की अनेदखी करके कर्मचारियों की भर्ती की थी।उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जिन 223 कर्मचारियों को पद से हटाने का आदेश दिया है। उन्हें स्वाति मालीवाल के कार्यकाल के दौरान रखा गया था।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: delhi, Delhi Women Commission, Lieutenant Governor, Swati Maliwal, thefourth, thefourthindia, VK Saxena
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 13 at 4.33.32 PM - The Fourth
Fourth Special

नेताजी के सिपाही का 100वें साल में आगमन, आज भी कायम है देशभक्ति का जज्बा

1 वर्ष पहले

भारत में बढ़ रही मानसिक समस्याएं, आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर

रामलला के अनुष्ठान शुरू…पीएम मोदी ने किया “श्री गणेश” !

बृजभूषण सिंह मामले में न्यायाधीश ने कही दिल की बात

प्रधानमंत्री के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में सेट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर भी शामिल !

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?