By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ED के सामने नहीं पेश हुए केजरीवाल, प्रचार के लिये मध्यप्रदेश पहुँचे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2023 10img30 Oct 2023 PTI10 30 2023 000394B scaled - The Fourth
India

ED के सामने नहीं पेश हुए केजरीवाल, प्रचार के लिये मध्यप्रदेश पहुँचे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में ED के सामने पेश नहीं हुए।

Last updated: नवम्बर 2, 2023 7:02 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
**EDS: FILE PHOTO** New Delhi: In this Sunday, Oct. 22, 2023 file photo, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, in New Delhi. The Enforcement Directorate (ED) on Monday, Oct. 30, 2023 asked Kejriwal to appear before it on November 2 for questioning in Delhi excise policy case. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_30_2023_000394B)
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में अपना बयान देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ED के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तलब किया था, जिसमें आप के वरिष्ठ मंत्री मनीष सिसौदिया को भी गिरफ्तार किया गया था।

इसके बजाय, अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए प्रचार करने का फैसला किया है। एक पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि “वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे जहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। वह थोड़ी देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।”

ED के सामने पेश ना होने का कारण लिखते हुए अरविंद ने ये लिखा

पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी पड़ती है और अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे पास शासन और आधिकारिक प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए मेरी उपस्थिति जरूरी है, खासकर दिवाली के मद्देनजर, कृपया समन को रिकॉल करें।

केजरीवाल ने आगे लिखा

“समन में ये साफ नहीं है कि मुझे क्यों बुलाया जा रहा है। केस में मुझे गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है या संदिग्ध के तौर पर, दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं है।”

मुझे बदनाम करने की बीजेपी की चाल है ये समन – केजरीवाल

30 अक्टूबर की दोपहर में BJP नेताओं ने बयान दिए कि मुझे समन भेजा जाएगा और अरेस्ट किया जाएगा और उसी शाम मुझे ED का समन भेजा गया। साफ है कि मेरी इमेज खराब करने के लिए समन BJP नेताओं को लीक किया गया।

इससे पहले भी केजरीवाल ने कहा था कि समन नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। बोले- नोटिस BJP के इशारे पर भेजा गया था ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए न जा सकूं। केजरीवाल ने कहा था कि ED को तुरंत ये नोटिस वापस लेना चाहिए।

इस मामले के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को इस साल अप्रैल में CBI ने तलब किया था। हालांकि, पिछले साल 17 अगस्त को सीबीआई द्वारा दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट FIR में केजरीवाल को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

TAGGED: AAP party, Arvind Kejriwal, bjp, CBI, delhi, ed
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ggg46dn4 polling generic afp 625x300 13 February 22 - The Fourth
Politics

बाहरी राज्यों के अफसर संभालेंगे इंदौर का चुनाव

3 वर्ष पहले

स्टूडेंटस करते है सबसे ज्यादा स्मोक, कर्नाटक मे 21 वर्ष से कम उम्र वालो के सिगरेट पीने पर लगेगी रोक !

National Cinema Day 2023: 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी फिल्मे, MIA ने जताया आभार

एक दिन 10 हजार रु महंगी हुई चांदी, 2 लाख रु किलो होने के करीब!

सोनिया-राहुल से मिलने की बातें उड़ाने वालों पर केस करूंगी- पंकजा

You Might Also Like

IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?