By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फ्रांस में पुलिस गोलीबारी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
World

फ्रांस में पुलिस गोलीबारी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है

जल रहा है फ़्रांस

Last updated: जुलाई 5, 2023 6:59 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

फ्रांस, पुलिस फायरिंग में 17 वर्षीय युवक के मारे जाने के बाद देश में हिंसा भड़क उठी है। लगातार तीसरे दिन भी जारी हिंसा में करीब 100 बिल्डिंग्स पर पथराव हुआ है और उनमें आग लगा दी गई है। दर्जनों कारों और अन्य वाहनों को जलाकर खाक कर दिया गया है। हिंसा को नियंत्रित करने के प्रयास में 170 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने परिवार से मांगी माफी

किशोर की गोली मारकर हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी ने परिवार से माफी मांगी है। उसके वकील ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी पर स्वैच्छिक हत्या का आरोप भी लगाया गया है। दो मजिस्ट्रेट जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

180 उपद्रवी गिरफ्तार

फ्रांस में पथराव और पुलिस कार्रवाई में भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 180 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देश में 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, केवल पेरिस में पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

27 जून की है घटना

पुलिस फायरिंग की घटना 27 जून की शाम की है, जब उपनगर के एक स्टाप पर पुलिस ने कार सवार उत्तर अफ्रीकी युवक को रोका। थोड़ी कहा सुनी के बाद युवक जब जाने को तैयार हुआ तो वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उसे गोली मार दी। मारे गए युवक का नाम नाहेल बताया गया है। इस घटना का फुटेज और विडिओ वायरल होने के बाद शुरू हुई हिंसा पूरे देश में फैल गई। इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि, युवक ने एक अफसर पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी, जिसके बाद बचाव में उसे गोली मारी गई थी।

नाहेल के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस

गृह मंत्री जेराल्ड डरमनिन ने बताया है कि, देश के ज्यादातर शहरों और कस्बों में प्रतिक्रियास्वरूप हिंसक घटनाएं और प्रदर्शन हो रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक नाहेल के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और सोमवार को पुलिस ने उसे चेतावनी दी थी, लेकिन चेतावनी को नकारते हुए वह मंगलवार को फिर भी कार लेकर निकला गया था। ये दंगे मैक्रॉन के लिए एक नई चुनौती हैं जो सेवानिवृत्ति की आयु में विवादास्पद वृद्धि के कारण हुए पीढ़ी के कुछ सबसे बड़े प्रदर्शनों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

राष्ट्रपति मैक्रों ने की स्थिति की समीक्षा

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है। इसी के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी किया गया है। स्थिति से निपटने के लिए सामान्य से चार गुना ज्यादा संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई है।

उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा: गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा है कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस हिंसा को फ्रांस में पुलिस के हिंसक और नस्लभेदी व्यवहार की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। समाज विज्ञानियों के अनुसार, आतंकवाद के शिकार फ्रांस में पिछले कई वर्षों मंय सुरक्षा एजेंसियों के व्यवहार में यह बदलाव महसूस किया गया है।

You Might Also Like

Venezuela में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों ने मचाई भारी तबाही

दुनिया में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे भारत के 92 शहर!

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

Iran युद्ध में America को अब तक तीन अरब डॉलर का नुकसान

AI कर रहा यूजर की चापलूसी, दे रहा गलत सलाह

TAGGED: #crime, #drivinglicense, #france, #franceprotest, #homeminister, #macron, #nahel, #presidentmacron, #protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

adolf hitler gettyimages 119505258 - The Fourth
Fourth Special

वही दिन, वही दास्तां : हिटलर ने अधिकारिक रूप से संभाली जर्मनी की कमान और लिख दिया रक्तरंजित इतिहास!

1 वर्ष पहले

राजस्थान में मजदूर तीतर सिंह भी लड़ रहा चुनाव

Basant Panchami पर धार की भोजशाला में वाग्देवी पूजन

PinkNews के उपर काले छींटे…सबसे बड़े LGBTQ+ मीडिया पोर्टल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप

अफगानिस्तान से भागकर ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली महिलाओं की ये कहानी मार्मिक!

You Might Also Like

IMG 20260325 WA0012 - The Fourth
Entertainment

Hannah Montana के 20 साल: Miley Cyrus ने खोले राज, पुराने रिश्तों और Disney दौर पर किया बड़ा खुलासा

4 महीना पहले
IMG 20260324 WA0009 - The Fourth
World

Iran-America तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, सुरक्षित निवेश पर सवाल

4 महीना पहले
IMG 20260324 WA0008 - The Fourth
World

अंतरिक्ष में 10 लाख उपग्रह भेजने की तैयारी में Elon Musk

4 महीना पहले
IMG 20260323 WA0012 - The Fourth
World

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?