By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का महत्त्व और स्थापना का सही समय
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
64f6295c9ac1373c340a14ed Images For Hubble 9 - The Fourth
Religion

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का महत्त्व और स्थापना का सही समय

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा।

Last updated: सितम्बर 18, 2023 6:21 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

गणेश जी मुख्य देवी-देवताओं में से एक हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है। इसलिए इन्हें प्रथम पूज्य देव भी कहा जाता है। भगवान गणेश जी पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं। प्रति वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गाजे बाजे के साथ घर-घर में गणपति जी की स्थापना शुरू हो जाती है। 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है।

गणेश चतुर्थी 2023 की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण इस साल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।

मिलती हैं कई कथाएं

गणेश उत्सव मनाने के पीछे कई कथाएं प्रचलित है। माना जाता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही गणेश जी का जन्म हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उत्सव 10 दिनों तक ही क्यों चलता है। आइए जानते हैं इसका कारण। इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाने के पीछे यह कथा मिलती है कि वेद-व्यास जी ने गणेश भगवान से महाभारत ग्रंथ लिखने की प्रार्थना की तो गणपति जी 10 दिनों तक बिना रुके महाभारत लिखते रहे। जब वेद-व्यास जी ने देखा तो पाया कि गणेश जी का तापमान बहुत बढ़ा हुआ है और 10वें दिन उन्हें नदी में स्नान करवाया। तभी से गणेश चतुर्थी की शुरुआत मानी जाती है।

कितने दिन में कर सकते हैं विसर्जन

गणेशोत्सव 10 दिनों तक मनाने की परंपरा है। अनंत चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो एक दिन और डेढ़ दिन से लेकर तीन, पांच, सात या 10 दिनों तक के लिए बप्पा को घर ला सकते हैं। इसका भी उतना ही शुभ फल प्राप्त होता है जितना कि अनंत चतुर्थी के दिन बप्पा का विसर्जन करने से मिलता है।

You Might Also Like

Mahashivratri क्यों है सबसे खास रात, धार्मिक परंपरा से लेकर आध्यात्मिक विज्ञान तक की पूरी कहानी

Basant Panchami पर धार की भोजशाला में वाग्देवी पूजन

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

डागडुशेठ गणपति मंदिर में माघी गणेश जयंती का आयोजन

जैतगढ़ का रहस्यमय मां जयंती मंदिर – पिंडी रूप में विराजमान हैं देवी

TAGGED: Ananta Chaturdashi, Chaturthi Tithi, Ganesh Chaturthi, Ganeshotsav, ganpati bappa
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

193057 vvjeaowwgi 1691674363 - The Fourth
Fourth Special

मणिपुर की स्थिति से अनजान नरेंद्र मोदी!

2 वर्ष पहले

शोध में दावा : गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है घरेलू हिंसा !

इलेक्टोरल बॉन्ड बैन के बाद आई चुनावी चंदे की पहली रिपोर्ट

शोर नहीं संवेदनाओं से भरा था श्याम बेनेगल का सिनेमा!

Zadran का ऐतिहासिक शतक, अफ़गानों की उम्मीदें ज़िंदा!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 08 26 at 10.56.58 PM - The Fourth
Religion

गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के स्वागत का पर्व

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 05 12 at 11.04.50 AM - The Fourth
Religion

बुद्ध पूर्णिमा : शांति और करुणा का पर्व

10 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 04 29 at 5.53.32 PM - The Fourth
Religion

अक्षय तृतीया: समृद्धि और शुभ कर्मों का पर्व

10 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 04 11 at 5.51.53 PM - The Fourth
Religion

हनुमान जन्मोत्सव: शक्ति, साहस और सेवा का पर्व

11 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?