By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुवाहाटी में गेंदबाज़ों का दबदबा, कोलकाता ने राजस्थान को हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 27 at 11.48.17 AM - The Fourth
Sports

गुवाहाटी में गेंदबाज़ों का दबदबा, कोलकाता ने राजस्थान को हराया

Quinton de Kock Man of the Match चुने गए।

Last updated: मार्च 27, 2025 11:52 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कुछ high-scoring मुकाबलों के बाद IPL में गेंदबाज़ों का कमाल देखने को मिला, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान को लगातार दूसरे मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। ये मुकाबला ACA स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला गया था।

राजस्थान की फ्लॉप बल्लेबाज़ी

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। राजस्थान ने ठीक ठाक शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल (29) और संजू सैमसन (13) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। कप्तान रियान पराग (25) ने कुछ अच्छे शॉट्स ज़रूर दिखाए मगर इसके बाद राजस्थान का खेल पटरी से उतर गया। नीतीश राणा (8) और Wanindu Hasaranga (4) जल्द ही पैवेलियन लौट गए। विस्फोटक बल्लेबाज़ Shimron Hetmyer (7) और इंपैक्ट प्लेयर शुभम दुबे (9) भी कुछ खास नहीं कर पाए। ध्रुव जुरेल (33) ही थे, जिनकी उपयोगी पारी की वजह से राजस्थान एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। उनके अलावा Jofra Archer (16) ने दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर को कुछ हद तक आगे बढ़ाया। राजस्थान 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी।

कोलकाता की सफल गेंदबाज़ी

कोलकाता का लगभग हर गेंदबाज़ इस मैच में अच्छा साबित हुआ। Champions Trophy के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा वैभव अरोड़ा और मोईन अली को 2-2 सफलताएं मिली। Spencer Johnson को एक विकेट मिला।

Quinton शतक से चूके, पर जीत दिलाकर माने

152 के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोईन अली (5) पर ही चलते बने। कप्तान अजिंक्य रहाणे (18) भी शुरुआत को एक अच्छी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। लेकिन Quinton de Kock (97*) ने एक छोर संभाले रखा और चौके-छक्के लगाकर टीम को आगे बढ़ाते रहे। पिछले मैच के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए कोलकाता के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी टीम की जीत में योगदान दिया और 22 रन बनाए। कोलकाता ने 8 विकेट और 15 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। Quinton de Kock Man of the Match चुने गए।

राजस्थान की निराशाजनक गेंदबाज़ी

राजस्थान के गेंदबाज़ इस औसत लक्ष्य को रोकने में नाकाम रहे। सिर्फ Wanindu Hasaranga ही एक विकेट झटक सके। Jofra Archer, Maheesh Theekshana, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे जैसे गेंदबाज़ कोलकाता के सामने बेदम साबित हुए। यदि पूरी टीम का प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहा तो आगे की राह बड़ी मुश्किल हो सकती हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: ipl, ipl 2025, kolkata knight riders, Rajasthan Royals, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 12 05 at 2.07.47 PM - The Fourth
Cities

इंदौर के TI को हाईकोर्ट की फटकार… बगैर अपराध इंजीनियर को 30 घंटे थाने में बैठाया

6 महीना पहले

Asia Cup 2023: Super-4 मुकाबले में इंडिया और पकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने

इलाहाबाद HC: जाली दस्तावेज़ जमा करने वाली अभ्यर्थी पर NTA कर सकता है कार्यवाही

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

किसी के लिए स्मारक तो किसी के लिए शोक सभा तक नहीं…राजनीति में चिताओं पर भी सेंकी जाती है रोटियां!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?