By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
hemant soren new 1 - The Fourth
Politics

हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !

ED ने मोहम्मद सद्दाम को PMLA की विशेष अदालत में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी है।

Last updated: अप्रैल 9, 2024 5:31 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्यवाही की है। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम को ED ने गिरफ्तार किया है। ED ने मोहम्मद सद्दाम को PMLA की विशेष अदालत में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी है। बता दें कि, ज़मीन फर्जीवाड़े के दो मामलों में हेमंत सोरेन पहले से ही जेल में बंद है।

बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ ज़मीन के कथित घोटाले मामले में ED ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इस मामले में राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप को भी गिरफ्तार किया था और तभी से दोनों जेल में बंद है। ED ने हेमंत सोरेन के कथित स्वामित्व वाले 8.86 एकड़ ज़मीन को कब्जे़ में ले लिया है। जिसकी कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई जा रही है‌।

ED ने कहा कि, सोरेन के साथ इन 4 लोगों के भी नाम है। इसमें भानु प्रताप प्रसाद, विनोद सिंह, हिरेलियस कच्छप और राजकुमार पाहन को भी संपत्ति के गैरकानूनी अधिग्रहण और कब्जे में हेमंत सोरेन की सहायता करने के लिए आरोपी माना गया है।

ED ने इस ज़मीन पर राजकुमार पाहन नाम के व्यक्ति के दावे को भी खारिज किया है। ED ने आरोप लगाया कि, राजकुमार पाहन हेमंत सोरेन द्वारा संपत्ति को अपने नियंत्रण में रखने के लिए सिर्फ एक ‘मुखौटा’ था। बल्कि वो ज़मीन भी हेमंत सोरेन कि ही है।

संतोष मुंडा ने ED को यह भी बताया कि, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना ने ‘दो से तीन बार’ उस ज़मीन का दौरा किया है। ED का दावा है कि, सोरेन ने मुंडा को संपत्ति की देखभाल करने को कहा था। इसके अलावा इस मामले के एक अन्य आरोपी हिरेलियस कच्छप ने वहां बिजली मीटर लगवाया था। ED ने कहा कि, रांची में जहां जमीन है उस पते पर फरवरी 2017 में संतोष मुंडा के बेटे के नाम पर एक रेफ्रिजरेटर खरीदा गया था, जबकि उनकी बेटी के नाम पर नवंबर 2022 में एक स्मार्ट टीवी खरीदी गई थी।

प्रसाद पर आरोप है कि, उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया है। प्रसाद ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सोरेन समेत कई लोगों को अपराध की कमाई करने, जमीन पर अवैध कब्ज़े, अधिग्रहण समेत जैसी कई गतिविधियों में उनकी मदद की है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: ed, Hemant Soren, investigation, Jharkhand, Mohammed Saddam, PMLA, Santosh Munda, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

3efbe460 85ff 11ea bf89 3b987bd73d6a - The Fourth
India

धार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

2 वर्ष पहले

Indore से जा रही बस में आग, बच्चे की मौत…!

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

प्रियांश के शतक से पंजाब की जीत, चेन्नई 18 रन से हारी

8 जगह जिनको पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?