By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : एक बच्चे की हो गई मौत फिर भी दूसरे का किया सुरक्षित जन्म
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260523 WA0013 - The Fourth
Cities

Indore : एक बच्चे की हो गई मौत फिर भी दूसरे का किया सुरक्षित जन्म

इंदौर के सरकारी अस्पताल में हुआ चुनौती पूर्ण प्रसव

Last updated: मई 23, 2026 5:13 अपराह्न
By Jitendra 2 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE


Indore । स्वस्थ शिशु का जन्म किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार माना जाता है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों की पहली प्राथमिकता हमेशा मां और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित प्रसव कराना होती है। कई बार प्रसव प्रक्रिया में ऐसी जटिल परिस्थितियां सामने आती हैं, जिन्हें देखकर अनुभवी चिकित्सक भी अचंभित हो जाते हैं, लेकिन चिकित्सकों की विशेषज्ञता और समर्पण इन चुनौतियों को सफलता में बदल देता है।
ऐसा ही एक अत्यंत जटिल मामला शासकीय प्रकाशचंद सेठी अस्पताल में सामने आया। 37 वर्षीय गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पता चला कि महिला की गर्भावस्था नौ माह पूर्ण हो चुकी है। महिला के पूर्व रिकॉर्ड देखने पर ज्ञात हुआ कि गर्भ में जुड़वा शिशु थे, लेकिन दुर्भाग्यवश एक शिशु की गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही मृत्यु हो चुकी थी। स्थिति को और जटिल बनाने वाली बात यह थी कि दोनों शिशु एक ही थैली में थे।
चिकित्सकों ने बिना विलंब किए महिला की शल्य क्रिया की और दूसरे शिशु का सुरक्षित प्रसव कराया। जन्म लेने वाला शिशु लगभग 3.75 किलोग्राम वजन का है और पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सकों ने मां की जटिल स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विशेष बात यह रही कि मृत शिशु पूरी तरह कागज जैसी संरचना में परिवर्तित हो चुका था, फिर भी जीवित शिशु को किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार महिला पहली बार शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। इससे पहले वह निजी चिकित्सालय में उपचाररत थी। इस सफल प्रसव ने एक बार फिर शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की दक्षता को सिद्ध किया है। इस जटिल प्रसव प्रक्रिया को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल विजयवर्गीय, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुनीता भटनागर एवं डॉ. स्वाति, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्याभ गहलोत तथा नर्सिंग स्टाफ रेखा और प्रीति ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

एक बच्चे की मौत के बाद दूसरे को सुरक्षित जन्म दिया

Contents
Indore । स्वस्थ शिशु का जन्म किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार माना जाता है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों की पहली प्राथमिकता हमेशा मां और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित प्रसव कराना होती है। कई बार प्रसव प्रक्रिया में ऐसी जटिल परिस्थितियां सामने आती हैं, जिन्हें देखकर अनुभवी चिकित्सक भी अचंभित हो जाते हैं, लेकिन चिकित्सकों की विशेषज्ञता और समर्पण इन चुनौतियों को सफलता में बदल देता है।ऐसा ही एक अत्यंत जटिल मामला शासकीय प्रकाशचंद सेठी अस्पताल में सामने आया। 37 वर्षीय गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पता चला कि महिला की गर्भावस्था नौ माह पूर्ण हो चुकी है। महिला के पूर्व रिकॉर्ड देखने पर ज्ञात हुआ कि गर्भ में जुड़वा शिशु थे, लेकिन दुर्भाग्यवश एक शिशु की गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही मृत्यु हो चुकी थी। स्थिति को और जटिल बनाने वाली बात यह थी कि दोनों शिशु एक ही थैली में थे।चिकित्सकों ने बिना विलंब किए महिला की शल्य क्रिया की और दूसरे शिशु का सुरक्षित प्रसव कराया। जन्म लेने वाला शिशु लगभग 3.75 किलोग्राम वजन का है और पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सकों ने मां की जटिल स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विशेष बात यह रही कि मृत शिशु पूरी तरह कागज जैसी संरचना में परिवर्तित हो चुका था, फिर भी जीवित शिशु को किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार महिला पहली बार शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। इससे पहले वह निजी चिकित्सालय में उपचाररत थी। इस सफल प्रसव ने एक बार फिर शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की दक्षता को सिद्ध किया है। इस जटिल प्रसव प्रक्रिया को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल विजयवर्गीय, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुनीता भटनागर एवं डॉ. स्वाति, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्याभ गहलोत तथा नर्सिंग स्टाफ रेखा और प्रीति ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।एक बच्चे की मौत के बाद दूसरे को सुरक्षित जन्म दिया

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: indore, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 04 at 3.25.05 PM - The Fourth
Cities

Cardiac Arrest से एक डॉक्टर की मौत, खेलने के दौरान आया दौरा

1 वर्ष पहले

आतिशी: BJP ज्वाइन न करने पर 4 AAP मंत्रियों को मिली जेल की धमकी

कार्तिक आर्यन ने किया अपने नाम IFFM award 2023

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Email के जरिए आया मैसेज

Indore: परीक्षा में 2 अंक कम आने से Btech के छात्र ने लगाई फांसी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?