By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में डिलीवरी बॉय तोड़ रहे ट्रैफिक नियम… ट्रैफिक डीएसपी ने भी माना
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
New Delhi In this Tuesday March 31 2020 file ph 1724860141384 - The Fourth
Cities

इंदौर में डिलीवरी बॉय तोड़ रहे ट्रैफिक नियम… ट्रैफिक डीएसपी ने भी माना

Zomato - Swiggy के कर्ताधर्ता से सवाल किया तो गोल-गोल जवाब है।

Last updated: सितम्बर 21, 2024 4:07 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

इंदौर। शहर के दर्जनों चौराहों पर लगे कैमरे बता रहे हैं कि 3000 लोग रोज ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाते हैं… काश ये बता पाते की इनमें डिलीवरी बॉय कितने हैं! स्पष्ट गिनती तो नहीं है लेकिन आरोप है कि 10 में से 8 डिलीवरी बॉय हेलमेट नहीं पहनते…जल्दी पहुंचने की कोशिश में सिग्नल पार करने और रॉन्ग साइड घुसने से भी परहेज नहीं करते। ट्रैफिक पुलिस का डंडा तो लाल-नारंगी कपड़े देखकर चलने से रहा! ताजा हालात तो यही बता रहे हैं कि खाने वालों को खाने से मतलब है और लाने वालों को जल्द लाने से मतलब है। डिलीवरी बॉय जल्दी इसलिए मचाते हैं, क्योंकि टाइम साधेंगे तो कंपनी भी सराहेगी और ग्राहक भी। ज्यादा से ज्यादा आर्डर मिल सकेंगे और इसी से “खाना – वाहक” की आवक में भी इजाफा होगा।

जवाब देने से बच रहे Zomato – Swiggy

जीभ और जेब को ठंडक पहुंचाने के इस मिशन में शहर के ट्रैफिक नियम ताक पर रखे जा रहे हैं। Zomato – Swiggy के कर्ताधर्ता से सवाल किया तो गोल-गोल जवाब है। फोन पर बात करते नहीं…zomato के ऑफिस (एनआरके बिसनेस पार्क) पहुंच कर पूछा तो जवाब मिला कि हम इस पर कुछ नहीं बोल पाएंगे। हमारे हेड ऑफिस गुड़गांव बात कर लीजिए। उनसे नोएडा के अधिकारी अंकुश कुमार का नंबर मिला। अंकुश ने कहा कि आप हमारे पीआर विभाग से ईमेल करके पूछ लीजिए। उनके खुद के पास कोई जवाब नहीं था। यही हाल Swiggy के कर्ताधर्ताओं का भी है। पता चला है कि कंपनी ने ट्रैफिक नियमों के पालन का कह तो रखा है…लेकिन कोई सख्त गाइडलाइन या हिदायत नहीं है। अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी ट्रैफिक नियमों को जोड़ रखा है,लेकिन इसकी जांच संजीदगी से नहीं होती की डिलीवरी बॉय नियम मान रहे हैं या नहीं।

ज्यादातर के सर पर हेलमेट नही!

वृंदावन होटल के पास रहने वाले डिलीवरी बॉय अमन तुर्रैया से पूछा तो उसने कहा, मैं करीब 6 महीने से काम कर रहा हूं। मैं तो हेलमेट पहनता हूं। पास में खड़े सतीश कुमार से पूछा तो सर नीचे झुका लिया… बोला कि आज हेलमेट घर पर रखा है। यह वह जगह है जहां दर्जनों डिलीवरी बॉय नजर आते हैं। ज्यादातर के सिर से हेलमेट गायब रहता है। कुछ डिलीवरी बॉय तो ऐसे हैं जो Swiggy और Zomato दोनों की मोबाइल एप और शर्ट साथ रख कर घूम रहे हैं! जिसका आर्डर आ जाए देने निकल जाते हैं। परेशानी तब होती है जब दोनों ऑर्डर साथ में आ जाए।

ग्राहकों की मिली – जुली बात

अक्सर खाना ऑर्डर करने वाली दसवीं की छात्रा लीना (नैनो) यादव बोली की ऑर्डर करने के बाद जब एप में चेक करो तो वहां रोबोट हेलमेट पहने हुए दिखता है, लेकिन जब बंदा खाना लेकर पहुंचता है तो सिर से हेलमेट भी गायब रहता है और कई बार तो टी-शर्ट भी।

डिजिटाइजर्स (डिजिटल मार्केटिंग कंपनी) के मालिक रौनक ठाकुर बताते हैं कि हेलमेट पर तो कभी ध्यान नहीं दिया.. लेकिन घर से ऑफिस के रास्ते में कई बार देखता हूं की डिलीवरी बॉय सिग्नलतोड़ रहे हैं! रॉन्ग साइड घुस रहे हैं।

वीडियो एडिटर लोकेश शर्मा का कहना है ज्यादातर हेलमेट नहीं रहता। कभी कभार नजर भी आया है तो या तो हाथ में टंगा रहता है या बाइक के कांच पर।

हां तोड़ते हैं नियम – ट्रैफिक डीसीपी

ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी कहते हैं, हां यह बात सही है की डिलीवरी बॉय ट्रैफिक नियमों का अक्सर उल्लंघन करते हैं। ट्रैफिक पुलिस या कैमरा इन्हें लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा तो नहीं बता सकता, अक्सर रॉन्ग साइड घुसने और हेलमेट नियम तोड़ते हैं।

रैपीडो तो राम भरोसे !

मोबाइल पर सवारी लाने ले जाने वाली रैपीडो कंपनी तो इस मामले में हद ही कर रही है। उन पर तो जिम्मेदारी भी ज्यादा है, क्योंकि खाना नहीं… खाने वालों को पीछे बैठ कर चलते हैं! कभी हेलमेट नहीं पहनते। कहीं ट्रैफिक जाम लगा हो तो शॉर्टकट से भी मोबाइक निकाल ले जाते हैं। इन नजर रखने वाला और नकेल कसने वाला भी कोई नहीं है। सिर्फ मोबाइल ऐप के जरिए कोई भी रैपीडो ड्राइवर बन सकता है। “रैपीडो कैप्टन” नाम की मोबाइल ऐप है! उसे डाउनलोड करिए। लाइसेंस, आधार कार्ड अटैच करिए। रैपीडो ड्राइवर हो की लिस्ट में डाल दिए जाएंगे। मोबाइल ऐप से जुड़ने के बाद सवारी लाने ले जाने के आर्डर आएंगे। इनकी नियुक्ति से पहले ना कोई पुलिस वेरिफिकेशन है। और ना ही किसी और चीज की पड़ताल। अब अगर कोई चोर या अपराधी भी रैपीडो की लिस्ट में जुड़ जाए.. तो ग्राहक को कैसे पता चलेगा! ग्राहक तो खुशी से उसके साथ बैठकर जाएगा और दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: city traffic, delivery boys, india, indore, Law Enforcement, road safety, safety, swiggy, Swiggy delivery boy, thefourth, thefourthindia, traffic DSP, traffic rules, urban mobility
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

The government also wants to embed AI in different 1681218265620 1681307054883 1681307054883 - The Fourth
Cities

इंदौर में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए Artificial Intelligence का उपयोग कर रहे

3 वर्ष पहले

दिल्ली अब ‘रेवड़ी संस्कृति’ की राजधानी भी…सभी पार्टियों ने लगा दिया फ्रीबीज़ का बाज़ार

Chaitra Navratri 2026 Day 7: मां कालरात्रि की पूजा का विशेष दिन, जानें सही मुहूर्त, मंत्र और आध्यात्मिक महत्व

Indore : तीन सड़कों का निर्माण शुरू करने की तैयारी में निगम

भोपाल के बाद इंदौर में पटवारियों ने निकाली तिरंगा रैली

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?