By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में 24 घंटे के अंदर हुई डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
indore - The Fourth
Cities

इंदौर में 24 घंटे के अंदर हुई डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश

मानसून ने फिर पकडी़ रफ्तार।

Last updated: सितम्बर 8, 2023 5:24 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर में कल से तेज बारिश हो रही है। देर रात से लगातार बारिश होने के कारण शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। बीआरटीएस, खजराना, बंगाली और पिपलियाहना चौराहा सहित आस पास की कालोनियों की सड़कें व इलाके जलमग्न हो गए हैं। शहर की निचली बस्तियों सहित कई कॉलोनियां में लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।

कई कॉलोनियों में जलभराव भी है

इंदौर में लगातार बारिश हो होने के कारण पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिसके चलते शहर के भंवरकुआं, जीपीओ और नवलखा, देवास नाका, विजय नगर, संजय सेतु समेत कई इलाके पानी-पानी हो गए। बारिश के कारण यहां जाम की स्थिति बन गई। लोगों के घरों और दुकानों तक में पानी घुस गया है। सड़कों में पानी और दृश्यता अधिक होने के कारण वाहन चालकों को दिन में गाड़ियों की लाईट चालू करनी पड़ी।

कुछ साल के रिकॉर्ड को देखते है

रिकॉर्ड देखा जाए तो 2019, 2020, 2021 और 2022 बारिश के मामले में मेहरबान रहा है। इससे पहले 2018 में जिले में औसत करीब 28 इंच ही बारिश हुई थी। जबकि जिले का कोटा 37 इंच माना जाता है। इस बार 32 इंच के करीब बारिश हुई है और अगस्त पूरी तरह सूखा गया। ऐसे में सितंबर से ही आस है, अन्यथा जिले का सामान्य कोटा भी पूरा नहीं हो पाएगा। आने वाली गेहूं फसल के लिए जरूर यह बारिश राहत दे सकती है।

फसलों को नुकसान भी और सुधार भी

कहीं कहीं यह बारिश सोयाबीन की फसलों के लिए अनुकूल है। फसलों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। फसलों की स्थिति में सुधार होगा। जिन किसानों ने जल्दी पकने वाली सोयाबीन की किस्म लगाई है उनके खेतों में आंशिक रूप से नुकसान की आशंका है। जिले में इस वर्ष 2 लाख 13 हजार रकबे में सोयाबीन की फसल बोई गई है। इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश फसलों के लिए अमृत बन गई है। जिले में फसलों को नया जीवन मिला है। किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है।

अगस्त में कम बारिश होने के कारण चिंता बढ़ गई थी

उधर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार शाम रेसीडेंसी में अधिकारियों की बैठक लेकर फसलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी अधिकारी फसलों पर सतत निगरानी रखें। वे किसानों से निरंतर सवांद बनाए रखें। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सघन प्रबंध करते रहें। सभी मैदानी राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें और कम से कम 25-25 खेतों को देखें। वे खुद फसलों की स्थिति का जायजा लें तथा उसकी रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि वे किसी भी तरह की चिंता नहीं करें। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

You Might Also Like

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: farming, indore, khajrana, madhy pradesh, water resources, Water Resources Minister Tulsiram Silavat, weather
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

12 03 2024 teachers protest in mp news 2024312 17504 - The Fourth
India

भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 चयन पर धरना !

2 वर्ष पहले

उज्जैन में आदिवासी पर तलवार से हमला

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

इजराइल को मिली अमेरिका से गोला बारूद और सैनिकों की मदद

61 दिनों में मिला पीड़िता के परिवार को न्याय, देश में मिसाल कायम कर सकता है यह फैसला!

You Might Also Like

iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 महीना पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

1 महीना पहले
narsinghpur-me-jal-kranti-ki-nai-misaal
Cities

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

1 महीना पहले
IMG 20260727 WA0007 - The Fourth
Cities

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?