By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में 25 घंटे में 7 इंच बारिश, कुल आंकड़ा 40 इंच के करीब पहुंचा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Kahn River Pic Anandshivre - The Fourth
Cities

इंदौर में 25 घंटे में 7 इंच बारिश, कुल आंकड़ा 40 इंच के करीब पहुंचा

इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, खंडवा, खरगोन, सांवेर, देपालपुर में इतना बरसा है कि जरूरी कोटे से आगे निकल गया है।

Last updated: सितम्बर 16, 2023 10:05 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

विदाई के मुहाने पर खड़े मॉनसून ने ऐसा खेल दिखाया है कि सबका गला तर कर दिया है। इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, खंडवा, खरगोन, सांवेर, देपालपुर में इतना बरसा है कि जरूरी कोटे से आगे निकल गया है। इंदौर में रात भर में करीब 7 इंच बरसा है। रात ढाई बजे के बाद 4 इंच बारिश की खबर है। उज्जैन में कल रात यह आंकड़ा 5 इंच के आसपास है। देपालपुर में 10 इंच की खबर है। पीथमपुर में 7 इंच से ज्यादा बरसा है। इंदौर कलेक्टर ने कल (17 सितंबर) भारी से भारी बारिश की बात कही है। रेड-अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिदायत दे दी गई है कि वीकेंड मनाने मत निकल जाना। आसपास के नदी-नालों और रपटों पर हालात खतरनाक हैं। लापरवाही की, तो सख्त कार्रवाई होगी। मौसम वैज्ञानिकों का अंदाजा है कि अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 8 से 10 इंच और बरस सकता है।

मालवा-निमाड़ में रात भर से बारिश, नदियां उफान पर

मालवा-निमाड़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, धार, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर में रात भर से जोरदार बारिश हो रही है। नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। कई जगह नदी-नालों के पुलों और रपटों पर पानी चढऩे से रास्ते बंद हो गए हैं।इंदौर जिले में सभी जगह कल शाम चार बजे से जोरदार बारिश हो रही है। धार, रायपुरिया, धामनोद, महेश्वर, ओंकारेश्वर, पिपल्या बुजुर्ग, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, गोगावां, गंधवानी, तिरला, बदनावर, सनावद, बड़वाहा, पेटलावद समेत आसपास के गांव तर हो गए हैं।

पीथमपुर में 10 इंच

धार जिले के पीथमपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। पीथमपुर में 238 मिलीमीटर (करीब 10 इंच) पानी बरसा। धार में 6 इंच, कुक्षी 2 इंच से ज्यादा, उमरबन 2 इंच बारिश दर्ज की गई।

खेत बना तालाब

सागौर के गांव पिपल्दा में खेत में इतना पानी भर गया कि वहां बने मकान में फंसे लोग निकल नहीं सके। खेत, तालाब बन गया। फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ , एसडीआरएफ टीमें पहुंच गई हैं।

इंदौर में ६१ साल का रिकॉर्ड टूटा

इंदौर ने सितंबर में ऐसी बारिश 61 साल पहले देखी थी। 20 सितंबर, 1962 को 169.8 मिलीमीटर बरस गया था। आज का आंकड़ा 171 के पार है। 48 घंटे में इंदौर उज्जैन संभाग में औसतन 10 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है। हातोद और महू में भी रिकॉर्ड टूट गए हैं। मौसम-जानकार अजय कुमार शुक्ला बता रहे हैं कि इंदौर और उज्जैन के लिए 48 घंटे और खतरनाक हैं। भारी से भारी बारिश हो सकती है।

रतलाम जिले के बाजना में 10 इंच

रतलाम जिले के बाजना में सबसे ज्यादा 10 इंच बारिश दर्ज की गई। रतलाम के पास रेल के बिजली के इंजन और डिब्बों के पहिये जमीन में धंस गए हैं। रतलाम-दाहोद के बीच दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर चट्टानें गिरने से दर्शन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। अप और डाउन ट्रैक पर कई फुट पानी भर गया। कई जगह पटरियों की गिट्टी बह गई है।

ओंकारेश्वर बांध के 22 गेट खोले, हरदा में बाढ़

ओंकारेश्वर में रात एक बजे बांध के 22 गेट खोल दिए गए। आठ टर्बाइन से 10172 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इंदौर-खंडवा रोड का मोरटक्का पुल बंद कर दिया गया है। हरदा में हंसावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बैतूल के भीमपुर में 17 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

TAGGED: Heavy rain in MP, indore, Indore Monsoon, monsoon, Rain in Indore
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद ने बचाई युवक की जान 

3 वर्ष पहले

अनोखा ओलंपिक जिसमें इंसान नहीं जानवर लेते हैं हिस्सा

आज की तारीख – 24: अमेरिका के राष्ट्रपति ‘केनेडी’ की हत्या!

बोर्ड काले, बसें बंद – भाषा को ले के बड़ा तनाव!

यात्रा के दौरान जरुर अपनाएं ये 6 ट्रैवल एटीकेट्स

You Might Also Like

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Prachand
India

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां
India

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?