By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में फायर सेफ्टी की अनदेखी के चलते सील हुए कई शोरूम, रेस्तरां और ऑफिस बिल्डिंग्स!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 19 at 7.03.51 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में फायर सेफ्टी की अनदेखी के चलते सील हुए कई शोरूम, रेस्तरां और ऑफिस बिल्डिंग्स!

इंदौर में लगातार आग लगने जैसी घटना के बाद अब शहर के दूसरे होटल, पब और रेस्तरां पर गाज गिरने लगी है।

Last updated: अप्रैल 19, 2024 7:09 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर के विजयनगर में C-21 मॉल के पास रुफटाॅप रेस्तरां मचान में रविवार को आग लग गई थी। इससे पहले पलासिया स्थित इंडस्ट्री हाऊस में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। इंदौर में लगातार आग लगने जैसी घटना के बाद अब शहर के दूसरे होटल, पब और रेस्तरां पर गाज गिरने लगी है। हाल ही में शहर के तीन होटल, रेस्तरां और इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट्स का शोरूम “लोटस” को सील कर दिया गया है, क्योकि उनमें फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं थी। मचान रेस्तरां में रविवार को लगी आग के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के होटलों की जांच के निर्देश दिए थे।

इंदौर शहर के कई रेस्टोरेंट, पब, इंडस्ट्री हाऊस में आग लगने के बाद प्रशासन फायर सेफ्टी को लेकर इंदौर में लगातार कार्यवाही कर रहा है। इससे पहले भी नवनीत प्लाजा और फॉर्च्यून औरा बिल्डिंग भी सील हो चुका है।

इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट्स के लोटस शोरूम को किया सील

फायर सेफ्टी संबंधित नियम की अनदेखी करने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज स्कीम नम्बर 140 में स्थित इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट्स के लोटस शोरूम को सील कर दिया है। SDM कल्याणी पांडे ने बताया कि, लोटस शोरूम को 28 मार्च के‌ दिन नगर निगम द्वारा फायर सेफ्टी के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने फायर सेफ्टी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया है।

होटल राॅयल इम्पेरिया को किया सील

मंगलवार को प्रशासन की टीम सबसे पहले कैलोद करताल स्थित होटल राॅयल इम्पोरिया में पहुंची थी। यहां फायर सेफ्टी व्यवस्था के इंतजाम ठीक नहीं थे। जिसके बाद अफसरों ने होटल को सील कर दिया। होटल में जो मेहमान थे, उन्हें भी होटल से चेक आउट करना पड़ गया था।

मंगल सिटी माॅल में स्काय हाउस बार और म्यूनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील किए गए

इसके बाद टीम जांच के लिए मंगल सिटी माॅल पहुंची थी। यहां स्काय हाउस, बार और म्यूनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील कर दिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस विभाग, नगर निगम के अफसर भी शामिल थे।

नवनीत प्लाजा को किया सील

ग्रेटर कैलाश रोड की पुरानी बिल्डिंग नवनीत प्लाजा को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान इस बिल्डिंग मेें फायर सेफ्टी नहीं पाई गई है। बिल्डिंग में 20 से ज्यादा अलग-अलग विभाग के ऑफिस बने हुए हैं। उन्हें भी बंद करने को कहा गया है। जब तक सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं होंगे तब तक प्रशासन बिल्डिंगों को खोलने नहीं देगा। इससे पहले भी अफसरों ने नवनीत प्लाजा सोसायटी को नोटिस भेजा था,लेकिन फिर भी वह तय समय मेें फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं कर पाया था।

भंवरकुआ की फारर्च्यून औरा बिल्डिंग सील की गई

प्रशासन ने भंवरकुआ की फारर्च्यून औरा बिल्डिंग भी सील की है। यहां नेक्सा के बड़े शोरुम के अलावा 30 से ज्यादा ऑफिस चलते हैं। इसे भी कुछ दिनों पहले नोटिस दिया गया‌ था, लेकिन अभी तक इस पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया गया है।

बगैर अनुमति चल रहे हैं छतों पर रेस्तरां

शहर में ज्यादातर व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के होटल,पब और रेस्तरां चलाए जा रहे हैं। कुछ बिल्डिंगों की छतों पर टर्फ भी बनाए गए हैं। वीकेंड पर इन जगहों पर काफी भीड़ होती है, लेकिन फायर सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। हालांकि एक रेस्तरां में आग लगने के बाद अब छतों पर हुए निर्माणों की जांच शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य रेस्तरां व होटलों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: c-21 mall, fire, Fire Safety, indore, Navneet Plaza, Office Buildings, Restaurants, Seal Showrooms, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

hy 11zon 789086ae66f41de4e8fb954f72452cb5 1280X720 - The Fourth
Entertainment

International Emmys 2023: एकता कपूर ने जीता बेस्ट डायरेक्टोरेट का पुरस्कार

3 वर्ष पहले

‘Dhurandhar-2’ में ‘गुरवाणी’, अपमान है- शिवसेना सांसद ने कहा

पंजाब के कुराली इलाके में केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग, कई लोगो के झुलसने की खबर

चंद्रयान-3 से आज लैंडर मॉड्यूल अलग हुआ

पहाड़ गिरा, भारत जोड़ो यात्रा रुकी 

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?