By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कठुआ में फिर हुआ आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, कश्मीरी टाइगर्स ने ली ज़िम्मेदारी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
kathua terror 1720494404 - The Fourth
India

कठुआ में फिर हुआ आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, कश्मीरी टाइगर्स ने ली ज़िम्मेदारी

कश्मीर टाइगर्स: कश्मीर की आजादी तक यह जंग जारी रहेगी।

Last updated: जुलाई 9, 2024 5:30 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में एक बार आतंकी हमला हुआ है। देश में आतंकी हमलों के करीब 9 मामले सामने आ चुके हैं। कठुआ में यह दूसरा हमला है। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए जबकि 5 बुरी तरह घायल हो गए। यह हमला सोमवार यानी कल कठुआ जिले के सुदूर माछेड़ी इलाके में हुआ। भारी हथियारों के साथ आतंकी हमले की तैयारी में घात लगाए बैठे थे। तभी उन्होंने सुदूर माछेड़ी इलाके में गश्त कर रही सेना की टीम पर अचानक हमला कर दिया। आतंकियों ने गश्त कर रहे सेना के ट्रक पर कायरों की तरह ग्रेनेड और गोलियों से हमला कर दिया।

हमले के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की मदद से सेना के बाकी जवानों ने जवाबी करवाई की। लेकिन तब तक सभी आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले में 3 से 4 आतंकवादियों के होने की खबर मिली है। हमले के दौरान, सेना वाहन पर दस लोग सवार थे। हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) भी शहीद हो गए है। घायल जवानों को इलाज के लिए पठानकोट सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हमले के बाद बदनोटा गांव में आतंकवादी हमले के बाद तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू और कश्मीर का पिछले कुछ समय से चले आ रहा शांतिपूर्ण माहौल हाल के महीनों में आतंकवादियों द्वारा वापस दूषित हो गया है। जिसमें खासकर पुंछ, राजौरी, डोडा और रियासी जैसे जिलों शामिल हैं। इसके पहले 7 जुलाई को राजौरी में सेना पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। 12 जून को डोडा में 2 आतंकी हमले हुए थे, जिसमें 1 पुलिसकर्मी, 1 SPO और 5 सैनिक घायल हुए थे। 11 जून को कठुआ में ही हुए आतंकी हमले में 2 आतंकी मारे गए थे, लेकिन 1 सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ था।

9 जून को रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 4 मई को पुंछ में एयरफोर्स के जवानों के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 घायल हो गए। 28 अप्रैल को उधमपुर के एक गांव में हमला हुआ, जिसमें एक घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि, आतंकियों की इन हरकतों में यह उछाल पाकिस्तान की इस क्षेत्र में एक बार फिर आतंकवाद को फिर से शुरू करने की कोशिशों से जुड़ा है।

कठुआ में हुए इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित अकाई ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (जेईएम) के छाया संगठन “कश्मीर टाइगर्स” ने ली है। कश्मीर टाइगर्स ने एक पोस्ट के जरिए अपना एक बयान जारी किया है। उस बयान में कश्मीर टाइगर्स ने कबूला है कि, यह हमला उसने करवाया है। कश्मीर टाइगर्स ने कहा कि, हमले में मुजाहिदीन (आतंकी) ने ग्रेनेड और स्नाइपर राइफलों का इस्तेमाल किया। यह हमला डोडा हमले (2024-06-26) में मारे गए तीन मुजाहिदीनों का बदला है। उसका यह भी कहना है कि, जल्द ही आगे भारत पर और भी विनाशकारी हमले किए जाएंगे। कश्मीर की आजादी तक यह जंग जारी रहेगी।

ऐसा पहली बार हुआ जब, पाकिस्तान की और से किसी भी आतंकी संगठन ने खुलेआम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। कश्मीर टाइगर्स ने साफ कर दिया है कि, आगे और भी आतंकी हमले होंगे। ऐसे में भारत सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Indian army, Jammu and Kashmir, Kashmir Tigers, Kathua, terrorist attack, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

6 - The Fourth
Religion

क्या महत्व है गोवर्धन पूजा का, क्यो मनाया जाता है बडे़ धूम धाम से

3 वर्ष पहले

गुजरात में बढ़ता जा रहा चांदीपुरा वायरस का कहर, 1966 से शुरू हुआ खतरा!

अमित शाह ने गिनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की “दो बड़ी ग़लतियां”!

वही दिन, वही दास्तां : 5 फ़रवरी और गांधीजी से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घटनाएं।

शिवराज जानेंगे “मन की बात”

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?