By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्या ‘महागठबंधन’ की तरह खुल रही है ‘I.N.D.I.A’ ब्लॉक की गांठ?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 12 at 5.27.18 PM - The Fourth
India

क्या ‘महागठबंधन’ की तरह खुल रही है ‘I.N.D.I.A’ ब्लॉक की गांठ?

इंडिया गठबंधन का हाल महागठबंधन जैसा हो रहा है। क्यूंकि अलग अलग मुद्दे और समुदायों के लिए जन्मी ये पार्टियां एक होने का मात्र अभिनय कर सकती हैं।

Last updated: दिसम्बर 12, 2024 5:30 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पिछले एक डेढ़ साल से कुछ भारतीय राजनीति में इंडिया गठबंधन का गठन विपक्ष की एकता के प्रतीक के रूप में देखा गया था। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए बनी इंडिया गठबंधन की गांठ चुनाव दर चुनाव खुलती जा रही है। जिस तरह से यह गठबंधन आंतरिक कलह और विचारधाराओं की खींचतान का शिकार हो रहा है, यह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बने ‘महागठबंधन’ की यादें ताजा कर रहा है।

2019 में बीजेपी और मोदी लहर के खिलाफ विपक्ष ने महागठबंधन बनाया था। जिसमें कांग्रेस, आरजेडी, सपा, बसपा जैसे सभी बड़े दल शामिल थे। लेकिन यह गठबंधन लंबा नहीं चल पाया। इसका कारण था पार्टियों के बीच नेतृत्व, सीट बंटवारे और व्यक्तिगत एजेंडों को लेकर मतभेद। चुनाव के नतीजों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला, और महागठबंधन बिखर गया। आज I.N.D.I.A. ब्लॉक के साथ भी यही स्थिति दिख रही है। ममता बनर्जी की टीएमसी, केसीआर की बीआरएस, और अखिलेश यादव की सपा जैसे दल कांग्रेस के साथ सहज नहीं दिखते। महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी और शिवसेना (उद्धव गुट) में आपसी मनमुटाव सामने आ रहा है। अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी का कांग्रेस से पुराना टकराव जगजाहिर है। यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये सभी दल केवल मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए हैं, या उनके पास कोई ठोस रणनीति और बड़ा विज़न भी है?

2024 लोकसभा के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों की हार हुई है। दिल्ली मे केजरीवाल ने अकेले उतरने का ऐलान कर दिया है वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए खुद लीडर बनने की इच्छा जता दी है। महागठबंधन की तरह ही I.N.D.I.A. ब्लॉक भी नेतृत्व संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस खुद को गठबंधन का स्वाभाविक नेता मानती है, लेकिन टीएमसी, आप, और सपा जैसे दल इसे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं।

ममता पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखती हैं। AAP दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ सीधी लड़ाई में है। सपा जैसे क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय एजेंडे से ज्यादा अपनी राज्य की राजनीति पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा, विचारधारात्मक असमानता भी इस गठबंधन को कमजोर कर रही है।

वैसे इतिहास देखें तो कांग्रेस राष्ट्रीय और परिवारवादी पार्टी होने के चलते क्षेत्रीय दल या किसी भी अन्य पार्टी के नेता का नेतृत्व कभी स्वीकार नहीं करेगी। खुद कॉंग्रेस की हालत भी पतली होती जा रही है। जम्मू – कश्मीर और झारखंड में वे नई सरकार का हिस्सा तो हैं लेकिन उन्हें कोई भी बड़ा या मन मुनासिब पद नहीं दिया गया है।

कुल मिलाकर स्थिति नाज़ुक बन चुकी है। I.N.D.I.A. Block में यदि नेतृत्व और विचारधारा की खींचतान जारी रहती है, तो यह गठबंधन भी महागठबंधन की तरह ही इतिहास बनकर रह जाएगा। भारतीय राजनीति में विपक्ष के लिए यह समझना जरूरी है कि केवल गठबंधन बनाना ही काफी नहीं है, उसके टिकाऊपन और दूरदर्शिता पर काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लेकिन जनता भी जानती हैं कि अलग अलग मुद्दे और समुदायों के लिए बनी ये पार्टियां एक होने का मात्र अभिनय कर सकती हैं, असल में बहुत समय तक एक नहीं रह सकती।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: aap, Arvind Kejriwal, Congress Party, India alliance, Lok Sabha elections, mahagathbandhan, Mamata Banerjee, Modi government, nda vs india, regional parties, thefourth, thefourthindia, TMC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260326 WA0002 - The Fourth
Religion

Ram Navami 2026: दोपहर में होगा राम जन्म, देशभर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

2 महीना पहले

बाबा महाकाल के दर्शन के लिय तीन सेलिब्रेटी पहुंचे

इंदौर की हवा मे घुल रहा नशा, लेकिन शासन – प्रशासन भी मुस्तैद

हार्दिक की चोट पर रिपोर्ट आयी, शायद ही खेल पाएंगे अगले तीन मुकाबले

गुना में कुत्ते के बच्चे के साथ हैवानियत, लोगों ने कि सख्त कार्यवाही की मांग !

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?