By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुंबई सहित महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलधार, कई गांव डूबे!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

मुंबई सहित महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलधार, कई गांव डूबे!

महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलधार बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है।

Last updated: जुलाई 28, 2023 3:13 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलधार बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। दक्षिण गुजरात के नवसारी में नदी सडक़ों पर आकर बहने लगी है। मुंब्रा में पहाड़ धंसने से मकान दब गए हैं। पटरियों पर पानी भर गया है। रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ठाणे में भी सडक़ें डूब गई हैं।

दक्षिण गुजरात के नवसारी में बाढ़ से बुरे हालात हैं। पूर्णा नदी की बाढ़ सडक़ों तक आ गई है। लोग जान बचा कर सुरक्षित जगह पहुंच गए हैं, लेकिन गाय-भैंस सहित सैकड़ों पशु बह गए हैं या मौत के शिकार हुए हैं। मुंबई के मुंब्रा में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसमें चार मकान दब गए हैं। राहत-बचाव टीम भेजी गई है। मुंबई के उप नगर कल्याण और बोरिवली में दूरदराज से आने वाली ट्रेनें पानी में चल रही हैं। पटरियों पर डेढ़ फुट पानी भरा है। ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सातारा में अस्पताल में पानी घुस गया। कोल्हापुर में कलेक्टोरेट और अस्पताल में पानी भर गया है। पालघर में पुल-पुलियाओं पर पानी है। गांवों का मुंबई शहर से संपर्क कट गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना में भी बारिश ने तबाही मचा दी है।

बाढ़ में बह कर पाकिस्तान पहुंच गया

पंजाब का गूंगा-बहरा व्यक्ति सतलज नदी की बाढ़ में बह गया। वह बहता-बहता पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। उसे निकाला गया, तो पता चला कि वह हिंदू है। उसके बदन पर बने टैटू से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने पहचाना और भारत को सौंप दिया। पाकिस्तान की रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नागरिक नाबीना है। सांकेतिक भाषा ही समझता है। वह कसूर जिले के गंडा सिंह वाला के पास पंजाब से बह कर 79 किलोमीटर दूर लाहौर तक पहुंच गया। पंजाब की चिनाब नदी में भी बाढ़ से चालीस गांव डूब गए हैं। 48 हजार लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है।

बोट पलटी, 28 में से 8 मछुआरे बचाए गए

साउथ चौबीस परगना जिले में समुद्र में मछुआरों से भरी बोट पलट गई। 28 मछुआरे थे। राहत-बचाव दल ने अब तक आठ को जीवित निकाल लिया। बाकी की तलाश जारी है। बंगाल की खाड़ी में तीन-तीन मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसके बावजूद मछुआरे समुद्र में जाने से बाच नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक बोट को लेकर मछुआरे समुद्र में गए, जहां लहरों के थपेड़ों ने बोट का पलट दिया। कोस्टगार्ड और दूसरे बचाव दलों ने मौके पर पहुंच कर मछुआरों को बचाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Borivali, flood, gujarat, heavy rainfall, Kalyan, landslide, Maharashtra, mumbai, Navsari, Purna river, rain, rainfall, Thane
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

PTI09 04 2024 000038B 0 1725436916804 1725436946419 - The Fourth
India

विनेश और बजरंग की कांग्रेस में शामिल होने की संभावना, जनता कर रही प्रतिक्रिया

2 वर्ष पहले

मोहन यादव का बड़ा टेस्ट, मजबूत शिवराज से मुकाबला

एक ऐसे अभिनेता जिनके साथ काम करने से डरते थे सुपरस्टार्स

बिहार में एंबुलेंस घोटाला : सांसद-पुत्र को दे दिया 1600 करोड़ रुपए का ठेका

देशभर में कल होगा Mock Drill, 244 जिलों में युद्ध जैसी तैयारी

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?