By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Madhya Pradesh में बड़ा मुद्दा बनता जाति प्रमाण पत्र, सैकड़ों अधिकारी भी घिरे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Madhya-Pradesh-me-bada-mudda-bana-jati-praman-patra-saikdo-adhikari-bhi-ghire
Cities

Madhya Pradesh में बड़ा मुद्दा बनता जाति प्रमाण पत्र, सैकड़ों अधिकारी भी घिरे

मंत्री से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक जांच की आंच

Last updated: जुलाई 3, 2026 5:01 अपराह्न
By Divisha 2 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

Madhya Pradesh में जाति प्रमाण पत्र बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। Madhya Pradesh सरकार की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और गौतम टेटवाल के जाति प्रमाण पत्रों की जाँच की चर्चा ज्यादा हो रही है। मगर बीते 15 साल में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के पास 7,000 के करीब प्रकरण विचाराधीन हैं। हैरानी इसलिए ज्यादा है क्योंकि इनमें करीब 500 के करीब मामले वरिष्ठ अधिकारियों के हैं। कई नेताओं के दो कार्यकाल पूरे होने के बाद पता चला कि प्रमाण पत्र सही नहीं है।

नगरीय विकास और आवास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र मामले में छह जुलाई को छानबीन समिति के सामने उपस्थित होना है। Madhya Pradesh सरकार के ही राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के प्रमाण पत्र से जुड़ा मामला भी कोर्ट तक पहुंचा था। टेटवाल के मामले में शिकायत थी कि उनकी जाति जीनगर ओबीसी में आती है, लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित सारंगपुर सीट से साल 2008 में चुनाव लड़ा और जीते भी।

दरअसल, 2015 में एससी मामलों की राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को सही बताया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है छानबीन समिति में पहले ही निर्णय हो चुका है।

हजारों मामले लंबित कई नेताओं के प्रमाण पत्र भी सवालों में

भाजपा नेता ज्योति धुर्वे 2009 और 2014 में लोकसभा सदस्य रहीं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित बैतूल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं। ज्योति धुर्वे का गोंड जाति प्रमाण पत्र अवैध होने का आरोप उनके खिलाफ चुनाव लड़नेग वाले कांग्रेस उम्मीदवार ओझाराम इवने ने लगाया था। हाई कोर्ट में केस दायर किया। हाई कोर्ट के निर्देश पर उच्चस्तरीय छानबीन समिति ने जाँच के बाद प्रमाण पत्र अवैध पाया था। इसके बाद उन्होंने छानबीन समिति के समक्ष रिव्यू करने की अपील की, पर उसमें भी उन्हें राहत नहीं मिली। इस बीच लोकसभा सदस्य के रूप में उनके दो कार्यकाल पूरे हो गए। उनका जाति प्रमाण पिता की जगह पति की जाति के आधार पर बना था।

छानबीन समिति के पास हजारों की संख्या में प्रकरण लंबित हैं। कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। ऐसी शिकायत के अधिकतर मामले एसटी वर्ग के हैं। मामलों की सुनवाई सप्ताह में सिर्फ एक दिन होती है। उसमें भी पांच मामले ही सुने जाते हैं। इसी तरह से एक दिन एससी के लिए रखे गए हैं।

सुनवाई की धीमी रफ्तार से बढ़ रहा लंबित मामलों का बोझ

कांग्रेस नेता जजपाल जज्जी ने एससी के लिए सुरक्षित अशोकनगर सीट से वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। विधायक बनने पर उनके जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठे। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने उनके अनुसूचित जाति (नट) होने का प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया था। अगस्त 2023 में डबल बेंच से राहत मिली थी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: caste. certificate, india, indore, madhya pradesh, pratima bagri, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article photos - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 37: मारा गया सांडर्स…लाला जी की शहीदी का बदला हुआ पूरा

2 वर्ष पहले

देशभर में कल होगा Mock Drill, 244 जिलों में युद्ध जैसी तैयारी

57 दिनों तक चलेगी पवित्र Amarnath यात्रा

चीन ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया, 1 सेकेंड में 150 मूवीज डाउनलोड होंगी

1993 धमाके के बाद मुंबई वैसी नहीं रही जैसी वो पहले हुआ करती थी

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?