By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महाकुंभ का समापन: एक भव्य समागम की झलक!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 27 at 5.01.42 PM - The Fourth
Religion

महाकुंभ का समापन: एक भव्य समागम की झलक!

इस भव्य महाकुंभ में अलग अलग क्षेत्रों से आए दिग्गजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Last updated: फ़रवरी 27, 2025 5:08 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

13 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुए महाकुंभ का 26 फरवरी यानि महाशिवरात्रि पर समापन हो गया। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य की प्राप्ति की। 44 दिनों तक चला यह महाउत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, साथ ही विवादों से भी भरा रहा।

विभिन्न क्षेत्रों से दिग्गज शामिल हुए!

इस भव्य महाकुंभ में अलग अलग क्षेत्रों से आए दिग्गजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राजनीति, फिल्म, संगीत, व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने डुबकी लगाकर अपनी आत्मा की शुद्धि की। कई विदेशी मेहमान भी यहां नज़र आए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, व्यापारी गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी, सुधा मूर्ति, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, कैलाश खेर, कैटरीना कैफ, रवीना टंडन, अनिल कुंबले, भूटान नरेश और कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, राज्यपाल इत्यादि ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कई हादसों का शिकार!

महाकुंभ हादसों से भी अछूता नहीं रहा। इस 44 दिनों की अवधि में 100 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 150 लोगों की मौत और 385 के घायल होने का अनुमान हैं। प्रयाग पहुंचने की जल्दी और पर्याप्त नींद न हो पाना इसके प्रमुख कारण माने गए हैं। इसके अलावा यातायात में भारी अव्यवस्था होने के कारण यात्रियों को मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

सफाई में भी रचे कीर्तिमान!

इस दिव्य आयोजन ने स्वच्छता में कई रिकॉर्ड बनाए। महाकुंभ मेला क्षेत्र के चारों मंडलों में 19,000 सफाई कर्मचारियों ने एक साथ सफाई कर नया इतिहास बनाया। 300 लोगों ने नदी की सफाई का रिकॉर्ड बनाया, वहीं करीब 10,000 लोगों ने हैंड पेंटिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। मेले के आख़िरी दिन 700 शटल बसें संचालित हुई, वो भी अपने आप में एक नया कीर्तिमान था।

निष्कर्ष

महाकुंभ न केवल एक धार्मिक आयोजन हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का एक अहम प्रतीक भी। इस महाआयोजन ने अलग अलग परंपराओं को एक साथ लाने का काम किया। इस आयोजन ने दुनिया भर के लोगों को भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचित कराया। इस दौरान हुए हादसों से सबक लेकर आने वाले सिंहस्थ तथा नाशिक कुंभ में तैयारी को बेहतर भी किया जा सकता हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: indian culture, kumbh mela, mahakumbh, Prayagraj, religious festival, sacred bath, spirituality, thefourth, thefourthindia, triveni sangam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

677d5e8522272 rakhi becomes sadhvi in mahakumbh 070359531 16x9 1 - The Fourth
India

‘अखाड़ा नहीं तो क्या… साध्वी बन कर रहूंगी’… बच्ची ने कहा

2 वर्ष पहले

चुनावी जुनून : समोसे बेच कर लड़ रहा चुनाव, विधानसभा-लोकसभा मे आजमाई किस्मत

बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा, 5 लोगो की मौत

वही दिन, वही दास्तां : हिटलर ने अधिकारिक रूप से संभाली जर्मनी की कमान और लिख दिया रक्तरंजित इतिहास!

प्राग की यूनिवर्सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?