By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 20, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Untitled design 3 - The Fourth
India

मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !

10 जून की सुबह उग्रवादियों ने मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा के काफ़िले को निशाना बना।

Last updated: जून 10, 2024 6:55 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मणिपुर में शुरु हुआ हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रह-रहकर हिंसक वारदातें लगातार हो रही हैं। आए दिन कई घटनाएं हो रही है, वहीं आज यानी 10 जून की सुबह उग्रवादियों ने मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा के काफ़िले को निशाना बना लिया। कुछ उग्रवादियों ने उनके काफ़िले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि, यह हमला उस वक्त हुआ जब CM का काफ़िला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि, बांग्लादेश में कुकी उग्रवादियों के खिलाफ शुरु की गई कार्यवाई के बाद उग्रवादी मणिपुर में घुसे हैं, इसके बाद से ही राज्य में हिंसा और हमले का दौर शुरू हो गया है। 8 जून को उग्रवादियों ने मैतेई बाहुल्य जिरीबाम में 70 घरों में आग लगाई थी। इसके साथ ही दो पुलिस चौकी और एक फॉरेस्ट ऑफिस को भी फूंक दिया था। सुरक्षाबलों ने इस हमले में उग्रवादी संगठन ”कुकी हमर जो” का हाथ बताया है।

अभी तक पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई सबूत या जानकारी नहीं मिली है। जिस गांव के पास हमला हुआ है, वो इंफाल से लगभग 26 किमी दूर कांगपोकपी जिले के अंतर्गत आता है। यहां पर ज्यादातर कुकी-ज़ोमी की आबादी रहती है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जिरीबाम का दौरा करने की योजना बनाई थी, क्योंकि वो जगह पिछले कुछ दिनों से अशांति की चपेट में हैं।

मणिपुर में हो रही इस तरह की हिंसक घटना मई 2023 में भड़की थी। तब से लेकर आज तक लगातार गोलीबारी-हिंसा जैसी घटनाएं हो रही हैं। मैतेई-कुकी विवाद को अब तक पूरी तरह सुलझाया नहीं गया है। पिछले साल 3 मई को जातीय हिंसा के बाद राज्य में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हज़ारों लोग बेघर हो गए थे। ये हिंसा तब भड़की थी जब मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया था।

आपको बता दे कि, मैतेई मणिपुर का सबसे बड़ा और प्रमुख जातीय समूह है। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53% है। इनमें से ज्यादातर लोग इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि 40 प्रतिशत आदिवासी हैं, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं और ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: attack, Biren Singh, manipur, Manipur CM, manipur violence, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बृजभूषण पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, उलझनों मे फंसी बीजेपी। 

4 वर्ष पहले

कोर्ट जा सकता है कादरी की आयोग्यता का मामला

इंदौर में 20 साल के कबड्डी खिलाड़ी को हार्ट अटैक

इलेक्टोरल बॉन्ड बैन के बाद आई चुनावी चंदे की पहली रिपोर्ट

12 शून्य वाली दौलत के मालिक बने Elon Musk, रचा नया वैश्विक इतिहास

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

2 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

2 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?