By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुख्तार के अलावा इन घटनाओं पर भी उठे थे सवाल, ‘सुनियोजित हत्या’ का नाम दिया गया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Allahabad High Court sentences Mukhtar Ansari to 2 years in jailer threat case - The Fourth
India

मुख्तार के अलावा इन घटनाओं पर भी उठे थे सवाल, ‘सुनियोजित हत्या’ का नाम दिया गया

अंसारी की मौत के बाद से मऊ पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात कर दिया है।

Last updated: मार्च 29, 2024 5:40 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। अंसारी के शव को एंबुलेंस के जरिए बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। अंसारी की मौत की सूचना के बाद से मऊ पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात कर दिया है। माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि बांदा जेल में दोपहर के खाने में जहर दिया गया। शासन प्रशासन उसकी हत्या कराना चाहता था। जिसके बाद अब मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि ये पहला मौका नही जब किसी क्रिमिनल की मौत पर सवाल खड़े हुये हों बल्कि बीते सात सालों मे ही कई मौतों पर प्रश्नचिह्न लगते रहें हैं। पुलिस कस्टडी में, कोर्ट- अस्पताल ले जाते समय, एनकाउंटर में, जेल के अंदर गैंगवार के दौरान कई गैंगस्टर मारे जा चुके हैं। पिछले सात सालों में यूपी में हुई ऐसी कुछ घटनाओं पर नजर डालते हैं।

पहली घटना – 9 जुलाई 2018

बागपत जेल में बंद मुन्ना बजरंगी की गोली मारकार हत्या की गई थी। वो मुख्तार गैंग का ही शॉर्प शूटर माना जाता था। आरोप लगे कि मुन्ना बजरंगी की हत्या UP के ही एक डॉन सुनील राठी ने की थी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठाये गये।

दूसरी घटना – 10 जुलाई 2020

UP पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में गैंगस्टर विकास दुबे को मार दिया था। विकास को पुलिस उज्जैन से कानपुर ला रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गाड़ी पलटी और विकास भागने की कोशिश करने लगा। UP पुलिस ने तब बताया था कि भागते हुए विकास ने एक पुलिसवाले की पिस्तौल छीनकर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में विकास की मौत हो गई। इस एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस और सरकार पर कई सवाल खड़े हुये।

तीसरी घटना – 30 सितंबर 2022

जौनपुर में गैंगस्टर विनोद कुमार सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। बदलापुर थाना क्षेत्र में जौनपुर पुलिस और विनोद के बीच फायरिंग हुई थी। विनोद की मौत हो गई जिस पर कई सवाल खड़े हुये।

चौथी घटना – 15 अप्रैल 2023

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज कॉल्विन अस्पताल से लाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस कस्टडी में दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों को सरेआम टीवी कैमरों के सामने गोली मारी गई थी। दोनों की हत्या के दो दिन पहले 13 अप्रैल को एक एनकाउंटर में अतीक अहमद का बेटा असद और उसके शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारे गए थे। इस घटना से भी UP पुलिस और सरकार पर कई सवाल उठे थे।

पांचवी घटना – 7 जून 2023

जेल में बंद गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा को लखनऊ अदालत मे पेश किया जाना था। उसे अदालत परिसर मे ले जाने के दौरान में गोली मार दी गई थी। माहेश्वरी पर ब्रह्म दत्त द्विवेदी और कृष्ण नंद राय, जो कि बीजेपी के नेता थे। माहेश्वरी पर उनकी हत्या समेत कई केस दर्ज थे। वो मुख्तार अंसारी का सहयोगी था।

छठवीं घटना – 12 जुलाई 2023

संजीव माहेश्वरी जीवा की ही तरह गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भी हत्या उसी समय हुयी जब उसे भरतपुर कोर्ट ले जाया जा रहा था। बदमाशों ने जघीना और उसके साथी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थी। जघीना पर भी bjp नेता की हत्या का केस दर्ज था।

इन सभी आरोपियों के उपर अनगिनत केस चल रहे थे। सभी ने लोगों पर अपना आतंक फैला रखा था। लेकिन सभी की मौत के बाद इनके नामों पर राजनीति की गई और सभी की मौत को ‘सुनियोजित हत्या’ कहते हुए। पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाये गये।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: cardiac arrest, Gangstar, Ghazipur, heart attack, high alert, Mafia Mukhtar Ansari, Mauritius, Mukhtar Ansari, Police case, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 18 at 6.02.21 PM - The Fourth
India

जैसा अनुमान था वैसा ही हुआ! एक बार फिर राम नवमीं पर हमला, शोभायात्रा पर हुआ पथराव

2 वर्ष पहले

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, 4 जवान हुए शहीद

जब नही था सलीम जावेद के पास 9 महीने के लिए काम

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

बजट 2025-26 : किसे मिली कौनसी बड़ी सौगातें?

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?