By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुंबई में मॉरिस ने शिव सेना नेता अभिषेक को गोली मारी और फिर खुद भी आत्महत्या की !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
131 12 380x214 1 - The Fourth
Politics

मुंबई में मॉरिस ने शिव सेना नेता अभिषेक को गोली मारी और फिर खुद भी आत्महत्या की !

मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Last updated: फ़रवरी 9, 2024 2:55 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता अभिषेक घोसालकर की ‘फेसबुक लाइव’ के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौकाने वाली बात यह है कि, अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव कर रहे मॉरिस नोरोन्हा ने ही गोली मारी और बाद में मॉरिस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अभिषेक की हत्या के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है। आदित्य ठाकरे, संजय राउत समेत कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने सरकार को धमकी दी है कि, “जो करना हो कर लो, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

मुंबई की एमएचबी पुलिस ने मौके से 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि मौके से जो पिस्टल मिली है वह विदेशी पिस्टल है। मॉरिस के पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया

इस बीच पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रात में आरोपी शूटर मॉरिस के पीए मेहुल पारिख को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही रोहित साहू नाम के एक और शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारी और खुद भी आत्महत्या कर लिया। इस हत्याकांड का कारण क्या था? हर एंगल से मामले की जांच चल रही है। मॉरिस के पीए मेहुल से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

दो अलग-अलग मामले दर्ज

इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक एफआईआर शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या के लिए और दूसरी एडीआर मॉरिस की आत्महत्या के लिए दर्ज की गई है। मॉरिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (A) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है।

संजय राउत ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि, “मौरिस नोरोन्हा वर्षा बंगले पर था। मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की थी। मौरिस को शिंदे गुट में शामिल होने का न्योता दिया गया था। गृह मंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस पूरी तरह से विफल हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

क्राइम ब्रांच करेगी जांच

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की जांच कई पहलुओं पर केंद्रित होगी, जिसमें मॉरिस को हथियार कहां से मिला और उसे हथियार किसने मुहैया कराया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में तो नहीं था? इस सवाल का जवाब भी तलाशा जा रहा है। अभिषेक घोसालकर को जब गोली मारी गई तो उस वक्त वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Abhishek Ghosalkar, facebook live, morris noronha, Shiv Sena, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 27 at 6.12.59 PM - The Fourth
India

बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !

3 वर्ष पहले

Whatsapp ने बैन किए सितंबर महीने में 71 लाख से ज्यादा भारतीय accounts

देशभर में कल होगा Mock Drill, 244 जिलों में युद्ध जैसी तैयारी

सूटकेस में बंद सपने: हिमानी नरवाल हत्याकांड ने खड़े किए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

असल मायनों में डॉक्टर के रूप भगवान ही हैं डॉ. तपन कुमार लाहिड़ी!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?