By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: म्यूनिख नरसंहार के 53 साल, आज के दिन 11 इजरायली एथलीटों की कर दी गई थी हत्या
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 09 05 at 5.23.20 PM - The Fourth
World

म्यूनिख नरसंहार के 53 साल, आज के दिन 11 इजरायली एथलीटों की कर दी गई थी हत्या

म्यूनिख नरसंहार की दुखद सालगिरह

Last updated: सितम्बर 5, 2025 5:58 अपराह्न
By Rajneesh 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हाल ही में SCO मीटिंग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए कायराना नरसंहार का जिक्र करते हुए आतंकवाद का मुद्दा फिर उठाया। आज 5 September है यानी म्यूनिख नरसंहार की दुखद सालगिरह।

5/09 /1972 – म्यूनिख ओलिंपिक का खेल गांव। यहां हो रहे थे ओलंपिक खेल। जर्मनी चाहता था कि पूरी दुनिया को दिखाए कि वह नाजी अतीत से निकलकर अब एक नए, शांतिप्रिय देश के रूप में खड़ा है। सुबह के पाँच बज रहे थे। ओलंपिक गांव अब भी सोया हुआ था। हवा में ठंडक थी, लेकिन खेलों का उत्साह चारों तरफ फैला था। कोई खिलाड़ी प्रैक्टिस पर जाने को तैयार हो रहा था की तैयारी कर रहा था, कोई नींद में डूबा हुआ था। सभी देशों के रंग बिरंगे झंडे हवा में लहरा रहे थे। लेकिन अचानक ट्रैकसूट पहने 8 फिलिस्तीनी आतंकवादी ओलिंपिक विलेज के भीतर घुसे। उनके कंधों पर भारी हथियार थे, आंखों में सिर्फ एक लक्ष्य। दुनिया को आतंक की शक्ति दिखाना। यह ब्लैक सितंबर संगठन के आतंकी थे।

कुछ ही देर में इस्राइली कमरों से गोलियों की आवाज गूंजी। इजरायल के कैंप में मौजूद कुश्ती के कोच मोशे वेनबर्ग और वेटलिफ्टर योसेफ रोमानो ने बंदुकधारियों को रोकने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान आतंकवादियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाकी नौ बंधक बना लिए गए।

टेलीविज़न चैनलों पर कैमरे लग गए। यह पहली बार था जब किसी आतंकवादी घटना का लाइव प्रसारण विश्व के तमाम देशों में हो रहा था। लाखों आंखें स्क्रीन पर जमी थीं। आतंकियों की मांग साफ थी, उनके साथी कैदियों की रिहाई। वो 236 कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। इसमें 234 कैदी इजरायल की जेलों में बंद थे।

जर्मन पुलिस ने बात करने की कोशिश की। पर आतंकियों की आंखों में सिर्फ जिद थी। आतंकवादियों ने बंधकों को चारा बनाकर कैंप की बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए विमान की मांग की। शाम होते-होते तय हुआ कि उन्हें और होस्टेज खिलाडियों को फुरस्टेनफेल्डब्रुक हवाई अड्डे ले जाया जाएगा।

यहां कमांडों और अतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें पांच आतंकवादी मार गिराये गये लेकिन जैसे ही बाकी 3 आतंकियों को एहसास हुआ कि वो भी फंस जायेंगे, उन्होंने सभी नौ इस्राइली खिलाड़ियों की हत्या कर दी और भाग निकले। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

म्यूनिख का वह दिन सिर्फ एक नरसंहार नहीं था, वह इतिहास का ऐसा घाव बन गया जो आज तक भरा नहीं। इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी ‘मोसाद’ ने बाद में उन जिम्मेदारों को खत्म करने के लिए ‘Operation Wrath of God” चलाकर लगभग 20 साल तक म्यूनिख हमले के दोषियों को ढूंढ-ढूंढकर मारा

जर्मनी ने सालों बाद माफी मांगी। पर जिन परिवारों ने अपने बेटे खो दिए थे, उनकी आंखों से आंसू कभी सूखे नहीं। हर दिन जब ये तारिख आती है तो आतंकवाद के दिए वो घाव फिर ताज़ा हो जाते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Israeli athletes, Munich massacre, Narendra Modi, Operation Wrath of God, pahalgam attack, SCO meeting, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

hemant soren new 1 - The Fourth
Politics

हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !

2 वर्ष पहले

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का महत्त्व और स्थापना का सही समय

ट्रेन के जनरल कोच में हुई मौत, 600 किमी तक यात्री लगाते रहे उतारने की गुहार

भारत के प्रसिद्ध शहर और उनके अनोखे Nickname

Gambhir ने छोड़ा लखनऊ का दामन, KKR मे हुई घर वापसी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?