By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उदयपुर-जयपुर वन्दे भारत ट्रेन को ट्रैक से उतारने की साजिश।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
vande bharat - The Fourth
India

उदयपुर-जयपुर वन्दे भारत ट्रेन को ट्रैक से उतारने की साजिश।

लोको पायलट के सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

Last updated: अक्टूबर 3, 2023 6:34 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

राजधानी को जोड़ने के लिए राजस्थान में तीसरे नंबर पर शुरू हुई उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन का सोमवार को बड़ा हादसा होने से बचा गया। देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की पटरियों पर पत्थर रखे थे। इसके अलावा कुछ लोहे के रॉड भी पटरियों के बीच फंसाए हुए थे। हालांकि लोको पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने ट्रेन रोकी और पटरी को साफ किया। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या पटरी पर पत्थर रखने से ट्रेन पलट सवकती है? ड्राइवर की सूझबूझ रही कि उसने समय रहते ही ब्रेक लगा दिए, जिससे हादसा टल गया।अब मामले की पूरी जांच रेलवे पुलिस फोर्स चित्तौड़गढ़ द्वारा की जा रही है।

24 सितंबर को दिखाई गई थी हरी झंडी।
दरअसल उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन हाल ही 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी देकर शुरू की गई थी। इसके साथ में देश की 9 वंदे भारत ट्रेन को जल्दी ट्रेक पर लाने की बात कही दी गई थी। यह वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर पूरे सप्ताह में सुबह अपने तय समय पर निकलती और दोपहर तक जयपुर पहुंचती है। इसी बीच सोमवार की सुबह यह हादसा होते टला।

क्या पत्थर से पलट सकती थी ट्रेन?
अब उस सवाल यह उठता है की क्या पटरी पर रखे पत्थरों से ट्रेन पलट सकती है या नहीं तो दरअसल देखा जाए तो ट्रेन का वजन काफी ज्यादा होता है, ऐसे में ये मुमकिन नहीं है कि पटरी पर रखे छोटे पत्थरों की वजह से वो पलट जाए। हालांकि अगर कोई बड़ा पत्थर रखा होता तो उससे ट्रेन को नुकसान पहुंच सकता है।

लोको पायलट के सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
रेलवे के मुताबिक गंगरार-सोनियाना के बीच रेलवे ट्रैक पर दरअसल ट्रैक पर पत्थर रखे गए थे।इसके अलावा अगले प्लेट में एक-एक फीट की दो छड़ें रखी हुई थी। ट्रेन नंबर 20977 उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उसी वक्त उधर से गुजरने वाली थी। इस दौरान सतर्क लोको पायलट नजर की ट्रैक पर रखे पत्थरों पर पड़ी। लोको पायलट ने किसी तरह से इस दुर्घटना को रोकने के लिए गंगरार-सोनियाना सेक्शन में किमी नंबर 158/18 पर आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी।
यह मामला आरपीएफ पोस्ट भीलवाड़ा के अधिकार क्षेत्र में लगभग सुबह 09:55 का है। यह स्थान चित्तौड़गढ़ जिले में SHO/गंगरार के अधिकार क्षेत्र में आता है। खबर मिलते ही डीएससी अजमेर, आईपीएफ भीलवाड़ा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंगरार और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

You Might Also Like

Indore आ रही बस हादसे में आठ यात्रियों की दर्दनाक मौत

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

TAGGED: accident, iron roads, Jaipur, stones, Udaipur, udaipur jaipur express, vande Bharat tarin
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बृजभूषण को दिल्ली पुलिस की क्लीन-चिट !

3 वर्ष पहले

Dream11 को भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा इनडायरेक्ट टैक्स नोटिस

कान्हा में CM Mohan Yadav ने जंगली भैंसों का वन में पुनर्वास किया

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में दूसरा बड़ा हमला, मुठभेड़ में 10 नक्सली हुए ढेर

इंदौर में निर्धारित सड़कों पर चलेंगी ई-रिक्शा, तय किए 23 रूट

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?