By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नितिन गडकरी लॉन्च करेंगे देश की पहली एथेनॉल कार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
nitin gadkari 1692811254254 1692811254592 - The Fourth
Tech

नितिन गडकरी लॉन्च करेंगे देश की पहली एथेनॉल कार

ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा फ्लेक्स फ्यूल का उत्पादन करता है।

Last updated: अगस्त 29, 2023 3:14 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

आपको बता दें कि भारत सरकार ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल को मिलाने की योजना बनाई है। भारत सरकार ने 2021-22 में अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 86 प्रतिशत ईंधन आयात किया था। जिसे आज केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी देश के पहले एथेनॉल कार को लॉन्च करेंगे जो 100% एथेनॉल से चलने में सक्षम होगी। 11 जुलाई 2023 को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि E20 पेट्रोल अभी 1,350 पेट्रोल पंप पर मिल रहा है,और 2025 तक ये पूरे देश में उपलब्ध होगा। वही E20 योजना के तहत वर्ष 2025-2026 तक देश भर में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लॉन्च किया जाएगा।

कैसे बनता है एथेनॉल

एथेनॉल की खास बात यह है कि ये तेल कुएं से नहीं बल्कि किसान के खेतों से आता है और पेट्रोल-डीजल के मुकाबले प्रदूषण भी कम करता है। एथेनॉल बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने की मशीन में पेराई की जाती है। इसके बाद गन्ने के रस को एक टैंक में कुछ घंटों के लिए एकत्रित कर उसे फर्मेंटेशन के लिए छोड़ दिया जाता है। फिर टैंग में बिजली से हिट देकर एथेनॉल बनाया जाता है। खास बात यह है कि आप एक टन गन्ने से 90 लीटर तक एथेनॉल बना सकते हैं। जबकि एक टन गन्ने से 110 से 120 किलो तक ही शक्कर का उत्पादन किया जा सकता है।

एथेनॉल बनाने में ये देश है नंबर-1

ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा फ्लेक्स फ्यूल का उत्पादन करता है। सन 1975 में ब्राजील ने तेल के मामले में खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एथेनॉल का उत्पादन शुरू कर दिया था। आज ब्राजील में चलने वाली 93% गाड़ियां एथेनॉल मिश्रित फ्लेक्स फ्यूल से ही चलती हैं। अनुमान है कि 2030 तक ब्राजील की ईंधन डिमांड का 72% हिस्सा बायो फ्यूल से पूरा किया जाएग

क्या हैं फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां?

फ्लेक्स इंजन वाली गाड़ियां पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल या फ्लेक्स फ्यूल किसी से भी चल सकती हैं। नितिन गडकरी आज जो कार भारत में लॉन्च करने वाले हैं वो 100% एथेनॉल पर चलने में सक्षम होगी। यानी ये कार फ्लेक्स फ्यूल के साथ पूरी तरह एथेनॉल से भी चलाई जा सकती है। फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के इस्तेमाल से कच्चे ईंधन के आयत में कमी आएगी। और इससे हार साल 16 लाख रुपये तक की बचत होगी

लगभग 200 करोड़ लीटर एथेनॉल का प्रोडक्शन होता है

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य है। यहां पर लगभग 200 करोड़ लीटर एथेनॉल का प्रोडक्शन होता है। खास बात यह है कि पांच साल पहले यूपी केवल 24 करोड़ लीटर ही एथेनॉल का उत्पादन कर पाता था। हालांकि, सबसे ज्यादा एथेनॉल उत्पादन करने के बाद भी उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन भी में देश में नंबर वन है। गन्ना सीजन 2022-23 में यूपी ने 150.8 लाख टन चीनी का प्रोडक्शन किया है, जो कि पिछले साल इसी अवधि तक 150.8 लाख टन से अधिक है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि एथेनॉल उत्पादन का असर चीनी प्रोडक्शन पर नहीं पड़ेगा।

You Might Also Like

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

TAGGED: biofuels, brazil, ethanol car, ethanol Toyota Innova, Nitin Gadkari, union road transport and highway minister
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GettyImages 166292665 e1535376988602 1024x614 1 - The Fourth
India

किसी के लिए स्मारक तो किसी के लिए शोक सभा तक नहीं…राजनीति में चिताओं पर भी सेंकी जाती है रोटियां!

2 वर्ष पहले

भारत में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार !

सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर IT की रेड, इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत 5 राज्यों में सर्चिंग

पंजाब ने 37 रन से लखनऊ को हराया, प्रभसिमरन और अर्शदीप ने निभाई अहम भूमिका

लड़कियों पर Acid अटैक करने वाले आरोपियों को यूपी पुलिस ने 9 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार!

You Might Also Like

IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?