By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फिर से अपने प्यार का शिकार बनी महिला
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cooker murder photo 1 - The Fourth
India

फिर से अपने प्यार का शिकार बनी महिला

बेंगलुरु में एक महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला।

Last updated: अगस्त 29, 2023 5:35 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

बेंगलुरु, बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे केरल के रहने वाले आरोपी युवक वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को लगभग 5 बजे बेगुर इलाके के न्यू माइको लेआउट में हुई। हमले के बाद बहुत ज्यादा खून बहने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन साल से बेंगलुरु में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे

पुलिस ने बताया कि, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी युवक को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है। बेगुर पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी मिलने के बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस उन दोनों के पड़ोसी, सहकर्मी और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

युवक को गर्लफ्रेंड पर था शक

बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने बताया, “वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले, उसे महिला के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर आपस में लड़ते थे और एक दिन वे दोनों लड़े और गुस्से में युवक ने उसके सिर पर प्रेशर कुकर से मारा। हत्या के बाद से आरोपी फरार था। हमने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।”

दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे

केरल के तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी 24 साल की महिला देवा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक की पहचान केरल के ही कोल्लम के रहने वाले वैष्णव के रूप में की गई है। दोनों ने एक साथ कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। दक्षिणी बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी थी। आरोपी युवक वैष्णव एक स्थानीय फर्म में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की नौकरी करता था। उन्हें जानने वाले लोगों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। यह सब देखकर दोनों के परिवार वाले दहशत में हैं।

कुछ महीने पहले भी मुंबई में ऐसा हादसा हुआ था

मुंबई के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का मामला था। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से रह रहा था। लेकिन मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी, तो उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए, और उन लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस जब उसके फ्लैट में घूसी तो देखा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी और शव को कई टुकड़ों में काट दिया और लाश से बदबू नहीं आए, इसलिए वह टुकड़ों को कुकर में उबाला करता था।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Bangalore, ck baba, deva, india, kerla, killed, live-in partner, Manoj Sawhney, mumbai, pressure cooker, relationship, south bangalore, Thiruvananthapuram, Vaishnava
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 20 at 5.52.36 PM - The Fourth
India

कन्नड़ भाषा में बात करने पर एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा के परिवार पर सरेआम हुआ हमला!

2 वर्ष पहले

मारुति सुजुकी लाएगी फ्लाइंग कार, 2025 में आएगा पहला मॉडल !

इमरजेंसी 1975: अनंतकाल तक याद रखी जायेगी सरकारी दमन की दास्तान!

मलेशिया के इस्लामिक वेलफेयर होम्स में यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने छापेमारी कर आजाद कराए 402 बच्चे

डिंडोरी में सड़क हादसा, 14 लोगो की मौत !

You Might Also Like

Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
Sutlaj-ott-se-kyu-hui-gayab-janiye-pura-vivad
Entertainment

Sutlaj ओटीटी से क्यों हुई गायब जानिए पूरा विवाद

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?