By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रामनवमी के 6 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है हनुमान जयंती का उत्सव?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
109462568 - The Fourth
Religion

रामनवमी के 6 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है हनुमान जयंती का उत्सव?

23 अप्रैल यानी मंगलवार के दिन पड़ रही है हनुमान जयंती।

Last updated: अप्रैल 22, 2024 6:03 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सनातन धर्म में हर एक त्योहार का सभी लोगों को बेसबरी से इंतजार रहता है। अब कल यानी 23 अप्रैल को हनुमान जयंती है और इस पर्व को बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया जाता है। कलयुग के देवता और चिरंजीवी कहे जाने वाले भगवान राम के परम भक्त बजरंगबली जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हुआ था। तभी से इस दिन को हर साल हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल यानी मंगलवार के दिन पड़ रही है, इसलिए यह और भी खास होने वाली है।

इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी और 24 अप्रैल को यानी अगले दिन सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होंगी।

हर साल रामनवमी के 6 दिन बाद ही हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जाता है। यह तिथियों का संयोग नहीं है, बल्कि श्रीराम लाल के जन्म के 6 दिन बाद ही अंजनी पुत्र हनुमान जी ने भी धरती पर जन्म लिया था। इस बार भी 17 अप्रैल 2024 को राम जन्मोत्सव मनाया गया और वहीं 6 दिन बाद यानी 23 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर ही हनुमान जी का जन्म हुआ था, लेकिन राम और हनुमान जी के जन्मदिन में 6 दिन का अंतर कोई संयोग नहीं हैं, बल्कि शास्त्रों की मानें तो इसके पीछे एक बड़ी वजह है। जिसे भगवान राम के प्रेम और लीलाओं से जोड़कर भी देखा जाता है।

इस साल हनुमान जयंती का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि हनुमान जयंती मंगलवार के दिन है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। हनुमान जयंती पर एक और संयोग बन रहा है। इस दिन मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। पौराणिक कहानियों के अनुसार हनुमान जी को अमरत्व का वरदान प्राप्त है। हनुमान बाबा पर आस्था और श्रद्धा रखने वाले भक्त मानते हैं कि, हनुमान जी कलियुग में भी हैं और अपने भक्तों के सभी संकटों और कष्टों को दूर कर रहे हैं। जो लोग आकस्मिक संकट, रोग पीड़ा, मृत्यु भय जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।

हनुमान चालीसा पड़ने से कई लाभ होते हैं

  1. मन को शांति और सुखद वातावरण मिलता है।
  2. डर और भय से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।
  3. भक्त की मनोदशा बेहतर होती है और उसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  4. इस चालीसा का पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  5. श्री हनुमानजी की कृपा से आपके जीवन में धन और समृद्धि बढ़ती है।

आप सभी देशवासियों को THE FOURTH की ओर से हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: birth anniversary, Hanuman Jayanti, hindu festival, Lord Hanuman, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 05 at 11.27.53 AM - The Fourth
Sports

दिग्वेश बने game-changer, लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया!

1 वर्ष पहले

TV Serial TRP List: ‘तारक मेहता शो’ टॉप 5 से भी हुआ आउट

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

हरियाणा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने 500 लड़कियों से की गंदी हरकत !

वो पुराने दिन : एप्पल के एप्पल बनने के सफर की शुरुआत

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?