By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सावित्रीबाई फुले: जिन्होंने बदली समाज की दिशा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 10 at 5.16.56 PM - The Fourth
Fourth Special

सावित्रीबाई फुले: जिन्होंने बदली समाज की दिशा

सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला।

Last updated: मार्च 10, 2025 7:13 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की आज 128वीं पुण्यतिथि है। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों के विकास के लिए बहुत प्रयास किए।

सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उस समय, महिलाओं की शिक्षा को समाज में कोई मान्यता नहीं थी। इसके लिए उन्हें कई मुश्किलों और अपमान से गुजरना पड़ा यहां तक कि उनपर कीचड़ और पत्थर भी उछाले गए। उन्होंने जातिवाद के खिलाफ भी आवाज उठाई और महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से मज़बूत बनाने की कोशिश की।

सावित्रीबाई फुले ने बाल विवाह और जातिगत भेदभाव जैसी बुराइयों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। उन्होंने विधवाओं के लिए ठिकाने बनाए और उन्हें शिक्षा के साथ अन्य ज़रूरी बातें भी सिखाई। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसका मकसद समानता और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण करना था।

10 मार्च, 1897 को प्लेग के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन को समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें शिक्षा और सम्मान दिलाया। उनका योगदान आज भी प्रासंगिक है। वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सावित्रीबाई फुले ने समाज में बदलाव लाने के लिए कई अहम कार्य किए।

उन्होंने न केवल महिलाओं के लिए शिक्षा के दरवाज़े खोले, बल्कि समाज में फैली हुई असमानता और अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनके प्रयासों ने महिलाओं को मज़बूत बनाने और समाज में समानता लाने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से हम समाज में ज़रूरी बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर आइए हम उनके योगदानों को याद करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: caste discrimination, equality, first female teacher, Indian history, savitribai phule, social justice, social reformer, thefourth, thefourthindia, women education, women empowerment
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Madhya-Pradesh-me-atithi-shikshak-bharti-2-may-se-shuru-puri-prakriya-hogi-online
Education

Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

4 महीना पहले

कन्नड़ भाषा में बात करने पर एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा के परिवार पर सरेआम हुआ हमला!

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

हनुमान जन्मोत्सव: शक्ति, साहस और सेवा का पर्व

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?