By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: तुर्किये के राष्ट्रपति ने कश्मीर मामले में की थी टिप्पणी, अब भारत ने करारा जवाब दिया!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 22 at 2.38.06 PM - The Fourth
World

तुर्किये के राष्ट्रपति ने कश्मीर मामले में की थी टिप्पणी, अब भारत ने करारा जवाब दिया!

भारत ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' करार दिया है।

Last updated: फ़रवरी 22, 2025 2:44 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद में तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ मुलाकात करने के बाद अपने संबोधन के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि “कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की आकांक्षाओं के अनुसार, संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए”। इस बयान पर अब भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ करार दिया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से एर्दोगान के कॉमेंट पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, हम भारत के आंतरिक मामलों पर ऐसे आपत्तिजनक कॉमेंट्स को ख़ारिज करते हैं. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, ये हमेशा से रहा है और ऐसा ही रहेगा। इस पर कोई संदेह या भ्रम नहीं होना चाहिए। किसी अन्य देश को इस पर कॉमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। उन्होंने तुर्की के नेतृत्व से आग्रह किया कि वे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें और पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के गंभीर खतरे सहित अन्य तथ्यों की सही समझ विकसित करें।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब तुर्की के राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे पर टिप्पणी की है। पिछले वर्षों में, विशेष रूप से 2019 में, एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया था, जिसे भारत ने सख्ती से खारिज किया था। भारत ने तब भी तुर्की से अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करने और अपनी नीतियों पर गहराई से विचार करने का आग्रह किया था।

तुर्की और पाकिस्तान के बीच घनिष्ठ संबंध हैं, और दोनों देशों के नेता विभिन्न मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। हालांकि, भारत ने स्पष्ट किया है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत ने तुर्की से अपने बयानों में संतुलन बनाए रखने और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

इस घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न देशों के रुख में भिन्नता है। जहां कुछ देश इसे द्विपक्षीय मामला मानते हैं, वहीं कुछ अन्य देश इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाते हैं। भारत की स्थिति स्पष्ट है कि वह अपने आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: erdogan, india, jammuandkashmir, kashmir issue, pakistan, shahbazsharif, territorial integrity, thefourth, thefourthindia, turkey
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

sddefault - The Fourth
Music

‘शायद वो सुने’ : ए मेलोडिक लव लेटर बाय किंग

3 वर्ष पहले

SBI: लोन चुकाने के लिए नई रणनीति के तहत आपके घर पर चॉकलेट भेजेंगी

भारत ने की रिश्ते सुधारने की पहल, कनाडा को मिली e-Visa की राहत

क्या है ‘Cash for query’ केस जिसमें उलझी है महुआ मोइत्रा?

बच्चों से नग्न बदन पुतवाने वाली मां को मिली रिहाई, कही दिल की बात !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?