By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस

Last updated: मई 29, 2026 2:17 अपराह्न
By Jitendra 3 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE


इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा आज 280 पानी के सैंपल की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। इनमें से 98 प्रतिशत रिपोर्ट में पानी न केवल संक्रमित है बल्कि इतना ज्यादा खतरनाक है कि वह लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर सकता है। कांग्रेस के द्वारा यह रिपोर्ट अब सभी विधायक महापौर और नगर निगम आयुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए सौपी जाएगी।
पटवारी ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा सारे शहर में 2000 पानी के नमूने लिए गए थे। इसमें से 280 नमूने दिल्ली की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। उक्त नमूने लेने के लिए प्रयोगशाला की टीम ही इंदौर में गली-गली में घूमी थी। इसमें उच्च आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग और निम्न आय वर्ग के निवास वाले क्षेत्र से पानी के नमूने लिए गए थे। यह नमूने इंदौर शहर के 30 वार्ड से लिए गए थे जिसमें की सुदामा नगर में महापौर के निवास के ठीक सामने के मकान से भी नमूने लिए गए थे। इसमें से 98 प्रतिशत नमूने में पानी पीने योग्य नहीं होकर खतरनाक स्थिति में है। आज कांग्रेस के द्वारा इन सभी पानी के नमूने की रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से जारी किया गया। अब कांग्रेस का एक दल सभी विधायकों, महापौर और निगम आयुक्त के पास जाकर पानी के नमूने की रिपोर्ट को सौपेगा और उनसे इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने तथा नागरिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए आवाज उठाएगा। कांग्रेस के द्वारा सकारात्मक राजनीति की दिशा में यह काम किया जा रहा है।
इंदौर में मुआवजा क्यों नहीं?
पटवारी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा उज्जैन में जो भी तोड़फोड़ की जा रही है अथवा सड़क के लिए जमीन ली जा रही है तो उसमें भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि इंदौर में यह मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जब एक देश एक टैक्स और एक देश एक कानून की बात कही जा रही है तो इंदौर और उज्जैन में ही असमानता की स्थिति क्यों है। इंदौर में भी जिन लोगों के मकान टूट रहे हैं और तोड़े जाना है उन्हें भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।
मेट्रोपॉलिटन सिटी के नाम पर आपत्ति
पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा इंदौर को महानगर का दर्जा देते हुए मेट्रोपॉलिटन सिटी का गठन किया जा रहा है। इसका नाम सरकार के द्वारा उज्जैन इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी रखा गया है। यह आपत्तिजनक है। इंदौर एक बड़ा हब है ऐसे में इंदौर का नाम पहले रखा जाना चाहिए। इस मामले में किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा कुछ भी नहीं कहा जाना भी सबसे ज्यादा आपत्तिजनक है।

You Might Also Like

महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gas - The Fourth
India

नोएडा में समोसा बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 7 लोग झुलसे

3 वर्ष पहले

Met Gala 2026 में भारतीय सितारों का जलवा, रेड कारपेट पर छाई शान

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

बेंगलुरु के शख्स की अनोखी पहल, बैंक से लोन लेकर सड़क के गड्ढे भरने का इरादा

Indore के भागीरथपुरा के बाद अब Mhow में गंदा पानी बना बीमारी की वजह

You Might Also Like

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

2 सप्ताह पहले

निगम का ए आर ओ निकला करोडपति

3 सप्ताह पहले

कॉलेज छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा जयस

4 सप्ताह पहले

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?