By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इसी महीने हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का एलान! जो कहते हैं वही करते हैं कमलनाथ।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

इसी महीने हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का एलान! जो कहते हैं वही करते हैं कमलनाथ।

Last updated: अक्टूबर 26, 2023 12:19 अपराह्न
By itspixeldot 3 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

चुनावी साल में दाखिल हो चुके मध्य प्रदेश के हर इलाके मे सियासत के अंदाज़ी घोड़ों की दौड़ शुरू हो गई है इन्ही मे से एक रेस है, इंदौर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की । सुगबुगाहट है कि इसी महीने फैसला हो जाएगा की आने वाले विधानसभा चुनाव में शहर कांग्रेस की कप्तानी कौन करेगा ?

नाम तो तीन-चार चल रहे हैं, लेकिन सबसे आगे दो ही चेहरे हैं। गोलू अग्निहोत्री और अरविंद बागड़ी । इस बात के आसार कम ही है कि विनय बाकलीवाल को दोबारा मौका मिले । गोलू का दावा सबसे मजबूत है और इस मजबूत दावे की वजह है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक अधूरा वादा।

इस अधूरे वादे का बीज पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त पड़ा था। ज़रा याद करिए टिकटों के ऐलान का वो वक्त, जब एक नंबर विधानसभा से गोलू अग्निहोत्री का कांग्रेस प्रत्याशी बनना तय हो गया था, उनका टिकट तय हो गया था । मिठाइयों का दौर चल पड़ा था । फिर सियासी ऊंट ने करवट बदली और अचानक उनका टिकट कट गया ।

संजय शुक्ला को टिकट दे दिया गया और उनको एक नंबर मे कांग्रेस का चेहरा बना दिया गया । “हाथ आया लेकिन मुंह ना लगा” वाली हालत में पहुंचे गोलू का सब्र जवाब दे गया और आंसू तक बह निकले, विद्रोह की बातें भी चल पड़ी थी। फिर न जाने क्या हुआ कि गोलू ने खुद को संभाला । उस सब्र की वजह कमलनाथ के उस अधूरे वादे को ही बताया जाता है ।

बंद कमरों मे हुआ या फोन पर? साफ नही है लेकिन कमलनाथ की तरफ से यह बात पहुंचा दी गई थी “और थोड़ा इंतजार कर लो फल मीठा होगा” । गोलू ने बड़ा दिल दिखाया और सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के काम में जुट गए। दिल पर पत्थर रख लिया और मुंह पर हंसी ।

अब वक्त आ गया है कि वह अधूरा वादा पूरा हो जाए । बातें हैं कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी मिलेगा और विधानसभा का टिकट भी ।

गोलू के मजबूत दावे की दूसरी अहम वजह उनकी जेब है, जो कि शहर कांग्रेस में सबसे भारी मानी जाती है। जेब के मामले में शायद कोई टक्कर दे भी दे, लेकिन जब भी बात नियत और दौलत की आएगी गोलू सब पर भारी पड़ेंगे।

इस लिस्ट में दूसरा नाम अरविंद बागड़ी का भी है, जो जेब के मामले में तो किसी से पीछे नहीं लेकिन कुछ वजह है जो उन्हें दौड़ मे दूसरे नंबर पर कर रही हैं। अरविंद पूर्व पार्षद रहे हैं और डटकर लड़ने वाले कांग्रेसियों मे से एक माने जाते हैं । कोरोना काल में उन्होंने खूब मेहनत की । घर-घर राशन भी पहुंचाया था । हर जरूरतमंद के साथ खड़े थे। उनकी बहादुरी और दरियादिली पर बड़े कांग्रेस नेता ने भी ताली बजाई थी । अरविंद इस दौड़ में दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन इतने भी पीछे नही हैं कि उन्हें हारा हुआ मान लिया जाए। क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है। और फिर कांग्रेस का बच्चा-बच्चा जानता है कि गोलू की किस्मत सांप सीडी के उस खेल की तरह है जिसमे पांसा 100 पर पहुंचने ही वाला होता है और अचानक ज़ीरो पर आ जाता है।

लिस्ट में तीसरा नाम राजेश चौकसे का है, राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं और भाजपा को उसी की भाषा मे जवाब देना जानते हैं । यानी हर वो तीर उनके तरकश मे है जो युद्ध जीतने के लिए फिलहाल के हालात मे जरूरी है ।

इस दौड़ मे अगला नाम मौजूदा अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का है। जो इतनी आसानी से हार नही मानने वाले। खबर है कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मदद से अपनी गुहार भोपाल तक पहुंचा रहे हैं ।

बाकलीवाल का अनुभव भी उन्हें दौड़ में जिंदा रखे हैं, लेकिन राह में कांटे इतने हैं कि फिनिश लाइन तक पहुंचना मुश्किल दिखता है । सबसे बड़ी मुश्किल है पार्षद चुनाव के वक्त कांग्रेस का बुरी तरह हारना । दूसरी वजह यह है कि तीनो कांग्रेस विधायक की विधायकों से मिठास कम है। जीतू पटवारी हो, विशाल पटेल हो या संजय शुक्ला, बाकलीवाल के कंधे से कंधा मिलाने के मूड में नहीं दिख रहे।

इस रेस में अश्विन जोशी और सुरजीत सिंह चड्ढा का नाम भी है । यह दौड़ तो रहे हैं, लेकिन मंजिल तक पहुंचते नहीं दिख रहे ।

वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए भी “एक अनार सौ बीमार” वाली स्थिति है; इस पद के लिये भी है दर्जन भर नाम

सब जानते है कि कांग्रेस मे कार्यकर्ता कम और नेता ज़्यादा है, जब भी किसी पद की बारी आती है “एक अनार सौ बीमार” वाली कहावत साबित हो जाती है। कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए भी हालात ऐसे ही हैं, करीब एक दर्जन नाम इस पद के लिए चर्चा मे है । इन नामो मे पहला नाम राजू भदोरिया का है । टंटू शर्मा, देवेंद्र यादव, नितेश नरवले, अमन बजाज, गोपाल यादव, मुकेश यादव, कमल वर्मा और संतोष वर्मा भी इसी दौड़ का हिस्सा है।

You Might Also Like

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

सरकारी कुर्सियों पर White Towel क्यों रखा जाता है?

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

raja-shivaji-ke-liye-salman-abhishek-ne-nhi-li-koi-fee
Entertainment

‘Raja Shivaji’ के लिए सलमान और अभिषेक ने नहीं ली कोई फीस

4 सप्ताह पहले

800 साल बाद फिर वापस खड़ी हुई नालंदा यूनिवर्सिटी

महाशिवरात्रि: भगवान शिव की आराधना का पवित्र पर्व

क्या है Normalization और BPSC उम्मीदवार क्यों कर रहे इसका विरोध?

आज की तारीख  – 38: दासता की दास्ताँ…अमेरिका में गुलामी का अंत हुआ लेकिन सिर्फ कागजों पर!

You Might Also Like

Copy of article 20260415 130658 0000 - The Fourth
Cities

Congress की दो महिला पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

2 महीना पहले
IMG 20260411 WA0016 - The Fourth
Cities

Indore : वंदे मातरम् पर राजनीति कर असल मुद्दों से भाग रही भाजपा

2 महीना पहले
Screenshot 2026 04 09 16 29 08 96 4aed3257f278fcf7bfa3abd644e23333 - The Fourth
Cities

Indore : अब Congress में वंदे मातरम अनिवार्य

2 महीना पहले
IMG 20260408 WA0013 - The Fourth
India

Kolkata : कोई रोटी बेल रहा… कोई हजामत कर रहा!

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?