इंदौर । क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन की नई निर्वाचित प्रबंध करनी समिति के द्वारा बाजार के व्यापारियों की पहली बैठक 12 अगस्त को बुलाई गई है। इस बैठक में आम व्यापारियों को पिछले दिनों हुए निर्वाचन की जानकारी दी जाएगी। उसके साथ ही आने वाले समय में क्लॉथ मार्केट में किए जाने वाले कामों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। संगठन के मंत्री कैलाश मुंगड में बताया कि इस बैठक में व्यापारी भी यह सुझाव दे सकेंगे की आने वाले समय में वह बाजार में क्या चाहते हैं। इसके साथ ही बाजार की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बैठक में विचार विमर्श हो सकेगा। यह बैठक बाजार के सभागृह में ही दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई है। हमेशा जब भी चुनाव के बाद नई प्रबंध कारणी बनती है तो उसके द्वारा इस तरह की बैठक सबसे पहले बुलवाई जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए यह बैठक रखी गई है। इस बैठक में आने वाले दिनों में बाजार में आयोजित किए जाने वाले ट्रेड फेयर पर भी विचार किया जाएगा।
