By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 27, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

Last updated: जून 12, 2026 9:32 पूर्वाह्न
By Jitendra 4 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर के जवाहर मार्ग पर पटेल ब्रिज पर अनियंत्रित हुए इंदौर नगर निगम के टैंकर के कारण कई लोगों की जान पर बन आई थी। इस टैंकर के फुटपाथ पर चढ़ जाने और रेलिंग को तोड़ देने के कारण उसके नीचे बनी दुकानों का बड़ा नुकसान हो गया। इस नुकसान का अफसोस करने के बजाय अपनी जान बच जाने की खैरियत जताते हुए दुकानदारों ने कल शाम को ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया।
नगर निगम का 13000 लीटर पानी का टैंकर असंतुलित होकर पटेल ब्रिज के सियागंज की तरफ उतार वाले हिस्से में दौड़ने लगा था। इस टैंकर ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर टैंकर चालक ने टैंकर को फुटपाथ से टकरा दिया। फुटपाथ को क्षतिग्रस्त करते हुए टैंकर फुटपाथ पर चढ़ गया और फिर किनारे पर लगी रेलिंग को भी तोड़ दिया। इतना होने के बाद यह टैंकर रुक गया था और टैंकर चालक वहां से भाग गया था। अब सभी इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि टैंकर चालक में समझदारी के साथ टैंकर को रोक लिया वरना यह घटना एक बड़े हादसे के रूप में परिवर्तित हो जाती। अनियंत्रित होकर यह टैंकर जिस तरफ भी दौड़ता वहां बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में पड़ जाती।
टैंकर के फुटपाथ पर चढ़ जाने और फिर पुल की रेलिंग को तोड़ देने के कारण पल के नीचे की तरफ बनी दुकानों में बड़ा नुकसान हो गया। इन दुकानों के बोर्ड निकल कर गिर गए दरवाजे, शटर क्षतिग्रस्त हो गए। इन दुकानदारों को उनका जो नुकसान हुआ उसे लेकर कोई ज्यादा शिकायत नहीं थी। उन्हें तो इस बात का संतोष था कि यह टैंकर रेलिंग तोड़ने के बाद यदि नीचे दुकानों की तरफ गिर जाता तो बड़ा हादसा होता। उनकी दुकान का और जान माल का भी बहुत नुकसान होता।
ऐसी स्थिति में दुकानदारों के द्वारा कल शाम को ही मजदूर, गैस कटर और वेल्डिंग से काम करने वाले लोगों को बुलवाकर अपनी दुकान में हुए नुकसान को सही करवाने का काम शुरू कर दिया गया।
पूजा कर रहे थे तो बच गए
नीचे बनी दुकान के संचालक ने बताया कि जिस समय यह टैंकर हादसा हुआ उस समय वे दुकान के अंदर बालाजी की पूजा कर रहे थे। यदि वह पूजा नहीं कर रहे होते तो हमेशा की तरह अपनी दुकान के बाहर की तरफ खड़े होते और उनके ऊपर रेलिंग के साथ गिरा हुआ मलबा गिर जाता जिससे कि उनकी जान पर बनकर आ सकती थी।

You Might Also Like

EPFO: नए PF नियम से सैलरी पर क्या असर?

इंदौर में जमीन के नीचे उतरी ‘नर्मदा’, शुरू हुई पहली अंडरग्राउंड Metro टनल की खुदाई

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में युवक ने खुद पर डाला घासलेट

महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Diya Kumari Rajasthan PTI - The Fourth
India

राजस्थान की डिप्टी CM दिया कुमारी ने राजस्थान की जनता को दी बड़ी सौगाते !

3 वर्ष पहले

इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय

WFI पर लगा suspension हटा!

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

तीनों राज्यों में CM के पद के लिए, नए चेहरे की तलाश की जा रही

You Might Also Like

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

1 महीना पहले

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

1 महीना पहले

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

1 महीना पहले

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?