By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्या होता है ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’? इसी सिंड्रोम से ग्रसित ‘ललित’ का नाम अब रिकॉर्ड बुक में
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 17 at 4.05.08 PM - The Fourth
Health

क्या होता है ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’? इसी सिंड्रोम से ग्रसित ‘ललित’ का नाम अब रिकॉर्ड बुक में

यह सिंड्रोम इतना दुर्लभ है कि पूरी दुनिया में अब तक केवल 50 से भी कम केस दर्ज किए गए हैं।

Last updated: फ़रवरी 17, 2025 4:06 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रतलाम में रहने वाला 17 साल का ललित पाटीदार बचपन से ही लोगों की जिज्ञासा का केंद्र रहा है। जहाँ आम बच्चे अपने दोस्तों संग खेल-कूद में मशगूल होते हैं, वहीं ललित की दुनिया चार दीवारों में सीमित हो गई थी। कारण? एक Rare genetic condition ‘Hypertrichosis’.

यह कोई आम बीमारी नहीं है। Hypertrichosis या ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’ एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर पर असामान्य रूप से घने और लंबे बाल उग आते हैं। चेहरे से लेकर हाथ, पैर और पीठ तक… हर जगह। यह सिंड्रोम इतना दुर्लभ है कि पूरी दुनिया में अब तक केवल 50 से भी कम केस दर्ज किए गए हैं। और ललित उनमें से एक है।

हाइपरट्रिकोसिस एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी है, जो दुनिया में हर 1 अरब लोगों में से केवल 1 को प्रभावित करती है। इतिहास में अब तक 50 से कम मामले दर्ज किए गए हैं। यह आनुवंशिक भी हो सकता है और कभी-कभी बाहरी दवाओं या हार्मोनल असंतुलन के कारण भी उत्पन्न हो सकता है।

स्पेन की मैड्रिड यूनिवर्सिटी द्वारा कि गई एक रिसर्च के अनुसार, अब तक जिन मामलों का डॉक्यूमेंट किया गया है, उनमें से अधिकांश में यह विकार जन्मजात था। मेक्सिको में Hypertrichosis के कई केस सामने आए हैं, जिन्हें “वेयरवोल्फ फैमिली” के रूप में जाना जाता है। 19वीं सदी में अमेरिका और यूरोप में कई मामलों को सर्कस में दिखाया जाता था, जिससे पीड़ितों का शोषण होता था। ऐसा ही एक किरदार हम फिल्म ‘The Greatest showman’ में भी देख चुके हैं।

जब ललित छोटा था, तब पहली बार उसके माता-पिता ने गौर किया कि उसके चेहरे और शरीर पर असामान्य रूप से घने बाल उग रहे हैं। गाँव के लोगों की अजीब नज़रें, स्कूल में बच्चों का मज़ाक उड़ाना और लोगों के ताने,यह सब उसके लिए रोज़मर्रा की हकीकत थी।

ललित ने एक इंटरव्यू में बताया, “स्कूल में बच्चे मुझे भूत कहते थे, कुछ मुझे जानवर समझकर दूर भागते थे। मैं अपने ही शरीर में अजनबी जैसा महसूस करता था। ” “मैं अलग हूँ, लेकिन अस्वीकार्य नहीं। मैं Hypertrichosis से पीड़ित हूँ, पर यह मेरी कमजोरी नहीं, मेरी ताकत है।”

समाज की क्रूरता ने उसे अंदर तक तोड़ दिया। उसकी पहचान सिर्फ एक बीमारी तक सिमट कर रह गई थी।

ललित ने डर को ही अपनी शक्ति बना लिया। वह जानता था कि वह एक आम जिंदगी नहीं जी सकता, लेकिन वह असाधारण बन सकता है। उसके संघर्ष, आत्मस्वीकृति और साहस ने उसे अब ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ तक पहुँचा दिया।

आज, वह अपने लुक्स को छिपाने की बजाय गर्व से अपनाता है। वह लोगों को यह संदेश देना चाहता है कि “हमारी पहचान हमारी त्वचा या हमारे बालों से नहीं, बल्कि हमारे कामों और सोच से बनती है।”

Hypertrichosis का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेज़र ट्रीटमेंट और हेयर रिमूवल तकनीकें अस्थायी राहत दे सकती हैं, लेकिन मानसिक और भावनात्मक घावों को भरने के लिए समाज को बदलना ज़रूरी है।

ललित जैसे बच्चों को नज़रें चुराने की ज़रूरत नहीं, बल्कि उन्हें अपनाने और समझने की ज़रूरत है। उनकी असली समस्या उनके शरीर के बाल नहीं, बल्कि समाज की असंवेदनशीलता है।

ललित की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी के लिए एक संदेश है जो किसी न किसी रूप में समाज की क्रूरता का शिकार होते हैं। यह कहानी Hypertrichosis से कहीं ज़्यादा, आत्म-स्वीकृति और हिम्मत की है। यह दिखाती है कि भले ही शरीर कैद हो, लेकिन आत्मा कभी बंदी नहीं हो सकती।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bullying, guinness world records, hypertrichosis, lalit patidar, madhya pradesh, rare disease, Ratlam, thefourth, thefourthindia, werewolf syndrome, werewolf syndrome india
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

मंडी, शिमला, सोलन में बादल फटे, 11 मौत, आगरा मे रिकार्डतोड़ बारिश

3 वर्ष पहले

जिंदगी की जंग जीत कर भी हार गई, अस्पताल में 5 साल की बच्ची की मौत

आरोपी ने जेल में कि Law की पढ़ाई, खुद का केस लड़ कर बेगुना साबित हुआ

कॉन्जंक्टाइवाइटिस: कारण, लक्षण, प्रसार, मिथक और सावधानियाँ

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के नाम पर सारी हदें पार हुई!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?