By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत के नए CEC ज्ञानेश कुमार: एक नजर उनके सफर पर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG Gyanesh Kumar joins 2 1 4OCHTE0C 1 - The Fourth
India

भारत के नए CEC ज्ञानेश कुमार: एक नजर उनके सफर पर

तीन तलाक़ को खत्म करने के जुड़ी ड्राफ्ट समिति में वो अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Last updated: फ़रवरी 18, 2025 2:46 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार को नया Chief Election Commissioner (CEC) नियुक्त किया गया हैं। वे कल यानी 19 फरवरी को राजीव कुमार की जगह लेंगे जो 18 फरवरी को ऑफिस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही विवेक जोशी को Election Commissioner नियुक्त किया गया हैं। डॉ. सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे। एक नज़र ज्ञानेश कुमार के सफर पर!

लाजवाब शैक्षणिक योग्यता!

ज्ञानेश ने BTech सिविल इंजीनियरिंग प्रतिष्ठित IIT Kanpur से पूरी की हैं। उन्होंने बिजनेस फाइनेंस ICFAI और एनवायरमेंटल इकॉनमिक्स Harvard University के HIID से पढ़ा हैं।

रहे कई ऐतिहासिक मामलों का हिस्सा!

ज्ञानेश भारत में कई अहम मामलों का हिस्सा भी रहे हैं। तीन तलाक़ को खत्म करने के जुड़ी ड्राफ्ट समिति में वो अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा 2019 में चर्चित आर्टिकल 370 को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने वाले बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में भी शामिल थे। अयोध्या के मशहूर श्री राम मंदिर मामले में भी गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में सुनवाई के दौरान संबंधित दस्तावेज़ों को संभालने की ज़िम्मेदारी कुमार को ही दी गई थी।

कब तक रहेंगे इस पद पर?

भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। कुमार के कार्यकाल में 2025 के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव, 2026 में केरल, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों का ज़िम्मा भी कुमार पर ही होगा। कुल मिलाकर उनके कार्यकाल में 22 राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। केवल इतना ही नहीं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का ज़िम्मा भी उन्हीं के कंधों पर होगा।

नेता प्रतिपक्ष क्यों खुश नहीं?

तीन सदस्यों वाली चयन समिति जिसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष होते हैं, वो ही CEC के नाम पर फैसला करते हैं। मोदी-शाह की जोड़ी ने कुमार के नाम पर सहमति जताई लेकिन राहुल गांधी ने मौजूदा चयन के कानून की सुनवाई का हवाला देते हुए अपनी असहमति जताई। हालांकि, CEC और EC का चयन 2:1 के बहुमत से हो गया हैं।

चुनौतियां और प्रतिक्रिया!

भारतीय चुनाव आयोग और आयुक्तों की अक्सर आलोचना की जाती हैं कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं। राजीव कुमार ने अपने विदाई स्पीच में भी राजनीतिक दलों को आइना दिखाते हुए कहा कि पार्टियों द्वारा चुनाव में भाग लिया जाता हैं और परिणाम आने के बाद सवाल उठाए जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ज्ञानेश कुमार इन सब चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और कैसे चुनाव आयोग की निष्पक्षता को तय करते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Article 370, ayodhya case, CEC, chief election commissioner, Gyanesh Kumar, ias officer, political news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 15 at 9.47.39 AM - The Fourth
Sports

धोनी की तूफ़ानी पारी ने पलटा मैच, चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

11 महीना पहले

कल से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि का महापर्व

Asian Games : Badminton और Squash मे भारत ने जीता पहली बार मेडल।

जेल से चुनाव लड़ रहा मध्यप्रदेश का यह प्रत्याशी

क्या 50% की सीमा से आगे बढ़ना चाहिए आरक्षण?

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?