By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली ने लगाया जीत का छक्का, लखनऊ को 8 विकेट से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 23 at 10.43.48 AM - The Fourth
Sports

दिल्ली ने लगाया जीत का छक्का, लखनऊ को 8 विकेट से हराया

दिल्ली के बल्लेबाज़ केएल राहुल की शानदार पारी

Last updated: अप्रैल 23, 2025 10:45 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर एक मज़बूत जीत दर्ज की। इस जीत की खास बात रही दिल्ली के बल्लेबाज़ केएल राहुल की शानदार पारी, जिन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ नाबाद 57 रन बनाए। गेंदबाज़ी में मुकेश कुमार के घातक spell ने लखनऊ को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया और अंत में दिल्ली ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

Markram-Marsh ने रखी अच्छी नींव, मध्यक्रम ने किया निराश

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। लखनऊ को एक बढ़िया शुरुआत मिली। Aiden Markram (52) और Mitchell Marsh (45) ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। एक वक्त लग रहा था कि लखनऊ बड़ा स्कोर बनाएगी मगर दिल्ली ने वापसी करते हुए Nicholas Pooran (8) और अब्दुल समद (2) के विकेट झटके। Pooran ने 2 चौके ज़रूर लगाए लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। समद भी संघर्ष करते दिखाई दिए। ऐसे वक्त पर “crisis man” के तौर पर उभरे आयुष बडोनी (36) ने फिर एक अच्छी पारी खेलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और 0 पर आउट हो गए। David Miller 14 पर नाबाद रहे। लखनऊ ने 20 overs में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

मुकेश का शानदार spell, 4 विकेट लेकर पलटा मैच का रूख

इस मुकाबले में दिल्ली के लगभग सभी गेंदबाज़ों का प्रदर्शन अच्छा रहा। मुकेश कुमार सबसे ज़्यादा प्रभावशाली रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। इसके अलावा Dushmantha Chameera को एक विकेट मिला। Mitchell Starc ने बहुत किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 overs में 25 रन देकर 6.25 की economy से एक सफलता हासिल की।

राहुल-पोरेल की शानदार साझेदारी, लक्ष्य को किया आसान

160 के ठीक ठाक लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत सामान्य रही। अभिषेक पोरेल (51) और करुण नायर (15) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। नायर लय में ज़रूर दिखाई दे रहे थे मगर लम्बी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद केएल राहुल (57) के साथ मिलकर पोरेल ने 69 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंत में कप्तान अक्षर पटेल (34) के साथ मिलकर राहुल टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। दिल्ली ने 17.5 overs में ही 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकेश कुमार को उनकी सफल गेंदबाज़ी के लिए “Man of the Match” चुना गया।

Markram के 2 विकेट, दिग्वेश-आवेश के अच्छे spells, लेकिन जीत से रहे दूर

लखनऊ की ओर से Aiden Markram ने बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान दिया और 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान ने भी किफायती गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। हालांकि उनके किफायती spells टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

दिल्ली हर जीत के साथ हो रही मज़बूत

इस जीत के साथ दिल्ली ने जीत का भी छक्का जड़ दिया हैं और 12 points के साथ points table में दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली हर जीत के साथ playoffs की दौड़ में मज़बूती से कदम बढ़ा रही हैं। वहीं लखनऊ की बात करें तो 10 points के साथ पांचवे स्थान पर हैं। हालांकि मौजूदा स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण ज़रूर है, लेकिन अभी भी टूर्नामेंट में कुछ मुकाबले बाकी हैं और लखनऊ वापसी कर सकती हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: cricket, Delhi Capitals, Ekana Cricket Stadium, ipl 2025, KL Rahul, Lucknow Super Giants, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

mental - The Fourth
Health

आज है World mental health day, जानिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें

3 वर्ष पहले

बैसाखी के दिन Jallianwala Bagh में चला था मौत का कहर

राज्य सरकार की परमिशन के बगैर CBI नहीं कर सकेगी कार्य

आज की तारीख – 15: अंतर्द्वंद्व की वजह से ‘ब्रूटस’ ने कर ली थी आत्महत्या?

रामलला के लिए देश-विदेश से आ रही भेंट

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?