By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

वफादारी और जज़्बे से लिखा अपना आखिरी अध्याय

Last updated: दिसम्बर 1, 2025 4:44 अपराह्न
By itspixeldot 8 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Andre Russell की बल्लेबाजी को देखकर हमेशा यह विश्वास जागता था कि मैदान पर कुछ भी मुमकिन है। चाहे रन गेंदों से दुगने क्यों न हों, पिच मुश्किल क्यों न हो और बाउंड्री कितनी ही लंबी क्यों न हो, रसेल क्रीज पर उतरते थे तो मैच का रुख बदल जाता था। इसी करिश्मे की वजह से वह T 20 क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हो गए। लेकिन अब यह अद्भुत सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है। Russell पहले ही अपनी राष्ट्रीय टीम वेस्टइंडीज से विदाई ले चुके थे और अब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया है।

Russell के इस फैसले में एक गहरी भावना भी जुड़ी है। जिस दौर में कई खिलाड़ी पैसों के लिए अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी छोड़ देते हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को चुन लेते हैं, उसी दौर में रसेल ने वफादारी और ईमानदारी की मिसाल पेश की। इस बार उनकी टीम Kolkata Knight Riders ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। वह चाहें तो किसी और टीम से खेल सकते थे और चेन्नई जैसी बड़ी टीम में जाने की संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही थी। लेकिन Russell ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह केवल कोलकाता की ओर से खेलेंगे और यदि ऐसा नहीं होगा तो वह IPL नहीं खेलेंगे। अंत तक उन्होंने उसी बात पर टिके रहकर यह सिद्ध भी कर दिया।

उनकी यह निष्ठा एक पुराने एहसान की देन है। जब रसेल को घुटनों की गंभीर सर्जरी की जरूरत थी तब वेस्टइंडीज बोर्ड ने मदद नहीं की थी और न ही किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने आगे कदम बढ़ाया था। उस मुश्किल समय में Kolkata Knight Riders के मालिक शाहरुख खान ने उनका पूरा इलाज अपने खर्च पर करवाया। यह वही भरोसा और इंसानियत थी जिसे रसेल ने कभी नहीं भुलाया। मैदान पर अक्सर शाहरुख और रसेल के बीच दिखने वाली गर्मजोशी और सम्मान की तस्वीरें इसी रिश्ते का प्रमाण रही हैं।

करीब डेढ़ दशक तक अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को रोमांचित करने वाले आंद्रे रसेल को सलाम। वह T 20 क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शामिल थे और हमेशा रहेंगे। आगे के सफर के लिए द फोर्थ न्यूज़ और सभी क्रिकेट प्रेमियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

TAGGED: andre russell, ipl 2025, ipl farewell, kolkata knight riders, Shahrukh Khan, T20 cricket, west indies cricket
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

l46120231124102111 - The Fourth
India

कतर अदालत का बड़ा फैसला! भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील हुयी स्वीकार

3 वर्ष पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युद्धपोत आईएनएस विंध्यगिरि को किया लॉन्च

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 2)

ONGC ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में शुरू किया ऑयल प्रोडक्शन

मौसम विभाग ने ग्वालियर, नीमच सहित 9 जिलों में जारी किया yellow alert

You Might Also Like

20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
भारत तो छोड़िए… Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान
Sports

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?