By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शहर के 35 क्षेत्र में डाटा फॉर्म से होंगे नक्शे मंजूर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

शहर के 35 क्षेत्र में डाटा फॉर्म से होंगे नक्शे मंजूर

Last updated: जुलाई 10, 2026 12:41 पूर्वाह्न
By Jitendra 2 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर । महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि शहर के 35 क्षेत्र में डाटा फॉर्म के माध्यम से लोगों के नक्शे की मंजूरी का कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है। इस बारे में राज्य सरकार के स्तर पर हमारी बातचीत हो गई है।
शहर की पुरानी आबादी वाले इन सभी क्षेत्र के साइड प्लान बने हुए नहीं है। ऐसे में इन क्षेत्र में लोगों के प्लाट, मकान के नक्शे मंजूर नहीं हो रहे हैं। जिन लोगों के द्वारा पहले से ही मकान बने हुए हैं उन लोगों के भी मकान के नक्शे मंजूर नहीं हो पा रहे हैं। नक्शा मंजूर नहीं होने के कारण इन लोगों को बैंक या अन्य संस्थाओं से कर्जा नहीं मिल पाता है। इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के द्वारा अपने भवन का नक्शा मंजूर करवाने के लिए कई बार कोशिश की गई लेकिन नियम प्रक्रिया के कारण इनके नक्शे मंजूर नहीं हो सके।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस बारे में हमारे द्वारा कई बार राज्य सरकार के स्तर पर बात की गई। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी के समक्ष भी इस विषय को रखा गया था। उन्होंने भी मंत्रालय में अधिकारियों के समक्ष इस विषय को रखकर इसका समाधान करवाने की कोशिश की। इसके अलावा पिछले दिनों जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर आए थे तो इंदौर के सभी विधायकों के द्वारा भी उनके समक्ष यह मुद्दा रखा गया था। इन सब स्थितियों का परिणाम यह हुआ है कि अब इंदौर की इन सभी कॉलोनीयों के नक्शे मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बारे में इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हो गई है। इस चर्चा में वह सभी तथ्य शामिल कर लिए गए हैं जिनके आधार पर यहां पर नक्शा मंजूर किया जाना है।
उन्होंने कहा कि अब जल्द ही इन सभी क्षेत्रों में नागरिकों के भवन के नक्शे मंजूर हो जाएंगे। इस व्यवस्था को जल्दी आकार देने की दिशा में हमारी ओर से भरपूर कोशिश की जा रही है। हम चाहते हैं कि यह व्यवस्था जल्दी से जल्दी लागू हो ताकि नागरिकों को सालों पुरानी परेशानी से मुक्ति मिले। नागरिकों को जब सुविधा होगी तो उससे सारी स्थिति बेहतर बनेगी।

You Might Also Like

महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2405 - The Fourth
World

Hamas ने एक French-Israeli महिला को बंधक बनाए जाने का वीडियो जारी किया

3 वर्ष पहले

सांसद और विधायक की रिश्वत की छूट हुई खत्म

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

मध्यप्रदेश के खंडवा में आतंकी साजिश नाकाम !

बेतवा नदी में तैरते मिले हज़ारों आधार कार्ड !

You Might Also Like

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

2 सप्ताह पहले

निगम का ए आर ओ निकला करोडपति

3 सप्ताह पहले

कॉलेज छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा जयस

4 सप्ताह पहले

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?