By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Screenshot 2026 07 15 14 14 30 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 - The Fourth
Cities

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में अपनी सहभागिता दर्ज कराई

Last updated: जुलाई 15, 2026 2:23 अपराह्न
By Jitendra 2 महीना पहले
Share
8 Min Read
SHARE

Indore । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालित 40 दिवसीय “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को Indore से भोपाल तक युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन का भव्य शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Indore शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता Indore से भोपाल के लिए रवाना हुए। लगभग 200 किलोमीटर की युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन के माध्यम से कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की छात्र और युवा विरोधी नीतियों, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करा रही है। यह यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुंचकर विशाल छात्र-युवा जनसमूह के साथ अपने अगले चरण में प्रवेश करेगी।

“यह साइकिल यात्रा नहीं, युवाओं के भविष्य को बचाने का आंदोलन है” — जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह केवल साइकिल यात्रा नहीं बल्कि देश के युवाओं के सम्मान, शिक्षा और भविष्य को बचाने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं के 90 से अधिक पेपर लीक होने की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को युवाओं के सवालों का जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है, हजारों शिक्षक पद रिक्त पड़े हैं, उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है और योग्य युवाओं को रोजगार के बजाय निराशा मिल रही है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि केवल भाषण और प्रचार दे रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि कक्षा केजी से पीजी तक गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाए, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया लागू हो, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां हों और शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप एवं भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मे शिक्षा पर हमला, रोजगार पर ताला और भविष्य पर सवाल—यही भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। देश का युवा अब चुप नहीं रहेगा। अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 9 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय छात्र आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष भर्ती प्रणाली की लड़ाई को मजबूत करें। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि 40 दिवसीय “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत उन 21 विद्यार्थियों की स्मृति में की गई जिन्होंने नीट पेपर लीक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की अव्यवस्था से उपजे मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाया। कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अब संविधान संवाद, छात्र जागृति अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सामाजिक न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। लेकिन जब प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होते हैं, भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार होता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तब संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात होता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।

यात्रा का मार्ग

14 जुलाई को यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) आरएनटी मार्ग से प्रारंभ होकर रीगल चौराहा, हाई कोर्ट चौराहा, लैंटर्न चौराहा, मालवा मिल चौराहा, पाटनीपुरा, भमोरी, सयाजी चौराहा, लसूडिया, विजय नगर, सत्य साईं चौराहा, देवास नाका, मंगलिया, बायपास रोड, दकाच्या, क्षिप्रा, देवास शहर से सोनकच्छ होते हुए आष्टा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 15 जुलाई को यात्रा आष्टा से प्रारंभ होकर भोपाल पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न चौराहों एवं नगरों में स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइक्लोथॉन का भव्य स्वागत किया तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारे बुलंद किए।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
  • नीट एवं सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच।
  • पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई।
  • सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।
  • कक्षा केजी से पीजी तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लागू की जाए।
  • सभी रिक्त सरकारी पदों पर समयबद्ध भर्ती की जाए।
  • सरकारी स्कूलों एवं महाविद्यालयों का सुदृढ़ीकरण किया जाए।
  • युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये रहे उपस्थित

साइक्लोथॉन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, विधायक सचिन यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, Indore जिला संगठन प्रभारी विजय लक्ष्मी साधौ, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ नेता प्रवक्ता राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, रमेश यादव (उस्ताद), अनिल यादव, दीपक ‘पिंटू’ जोशी, दीपू यादव, अमन बजाज, Indore नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान, एनएसयूआई संगठन प्रभारी रवि दांगी, छात्रों की गूंज अभियान के Indore जिला समन्वयक पुनीत सिंह पारिया, राजा चौकसे, बंटू गुजर, मोती सिंह पटेल, विजय राठौर, शक्ति सिंह गोहिल, लोकेश हार्डिया, पार्षद अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, सीमा सोलंकी, शेफु, आकाश कुशवाह, कुणाल सोलंकी, रफीक खान, शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग, सेवा दल अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव, देवेंद्र सिंह यादव, संजय बाकलीवाल, दौलत पटेल, सादिक खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चेतन चौधरी, प्रज्ञा फिलिप, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री दौलत पटेल, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल,इम्तियाज़ बेलीम, धर्मेंद्र गेंदर, सन्नी राजपाल, बंटी बदलानी, मधुसूदन भलिका,एनएसयूआई शहर अध्यक्ष रजत पटेल, अंकित दुबे, दानिश खान, दिनेश कुशवाह, किशोर डोंगरे,अभिषेक करोसिया,नीलेश ‘शैलू’ सेन, विशाल चतुर्वेदी, पुखराज राठौर, दिलीप ठक्कर, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, मनीष मिंडा, अभिजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: bhopal, congress, indore, jitu patwari, politics, protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

bjp lok sabha polls ad spend 261332827 16x9 0 - The Fourth
Politics

भाजपा ने Google-YouTube को दिए 103 करोड़ के विज्ञापन, दूसरे स्थान पर कांग्रेस

2 वर्ष पहले

मध्यप्रदेश में शिवराज ही सीएम चेहरा, राजस्थान में वसुंधरा पर भरोसा नहीं !

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 1)

ONGC ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में शुरू किया ऑयल प्रोडक्शन

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

You Might Also Like

iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 महीना पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

1 महीना पहले
narsinghpur-me-jal-kranti-ki-nai-misaal
Cities

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

1 महीना पहले
IMG 20260727 WA0007 - The Fourth
Cities

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?