By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 9, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: निगम ने ठेला छीना, लोगों ने फल लूट लिए
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

निगम ने ठेला छीना, लोगों ने फल लूट लिए

Last updated: अगस्त 8, 2026 2:43 अपराह्न
By Jitendra 21 घंटे पहले
Share
4 Min Read
SHARE


केंद्र सरकार की योजना में मिला कर्ज चुकाने की चुनौती

इंदौर। इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल के समक्ष एक महिला ने अपना दर्द रखा। इस महिला ने कहा कि नगर निगम की टीम ने उसका ठेला छीना और फल जमीन पर रख दिए। क्षेत्र के लोगों ने यह फल लूट लिए। अब केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिला हुआ कर्ज चुकाने की चुनौती आ गई है।
सिंघल से कल उनके कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने दुर्गा नगर पालदा निवासी रक्षा साहू को मिलवाया। रक्षा ने बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है और वह अपने पिता सेवाराम के साथ रहती है। वह किराए का हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। यह हाथ ठेला ₹30 प्रतिदिन के भाव से किराए पर लिया गया है। देव गुराडिया के पंडित जी यह ठेला किराए पर देते हैं। निगम की टीम ने पिछले दिनों उसका ठेला जप्त कर लिया। ठेले पर रखे हुए केले और सेवफल निगम की टीम ने जमीन पर रख दिए। जब वे लोग अपना थैला छुड़वाने की कोशिश कर रहे थे तब तक लोग केला और सैंवफल लूट कर ले गए। मौके पर से 1600 रुपए के दो कैरेट केले और ₹5000 के कर कैरेट सेंवफल लोगों ने लूट लिया। ठेला मालिक के द्वारा तो प्रतिदिन के हिसाब से ठेले का किराया लगाया जा रहा है। इस ठेले की कीमत ₹8000 है।
इस महिला ने निगम आयुक्त को बताया कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत उसे पहले ₹10000 का कर्ज मिला था। यह कर्ज बराबर चुका देने पर उसे ₹25000 का कर्ज मिला। निगम के द्वारा कोई हाकर जोन नहीं बनाया गया है। ऐसे में सड़क के किनारे खड़े होकर ही कारोबार किया जा सकता है। उसमें भी नगर निगम की टीम के द्वारा कभी भी कार्रवाई कर दी जाती है। निगम आयुक्त के द्वारा इस मामले को सहानुभूति से देखने का आश्वासन दिया गया।
कमेटी का गठन करो
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम आयुक्त के समक्ष यह मांग रखी है कि मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम के प्रावधान के अनुसार शहर में टीवीसी कमेटी का गठन किया जाएं। इसे टाउन वेंडर कमेटी कहा जाता है। इसमें सड़क पर कारोबार करने वाले वेंडर के साथ ही नगर निगम के प्रतिनिधि और नागरिकों के प्रतिनिधि भी शामिल किए जाते हैं।
हमने 35 स्थान की सूची दी
इंदौर ठेला संगठन के चिंटू सोनकर ने निगम आयुक्त को बताया कि हमने अपर आयुक्त आकाश सिंह को 35 स्थान की सूची दी है। यह सभी स्थान सरकारी जमीन के रूप में है। सभी स्थान पूरी तरह से खाली है। इन सभी स्थानों पर हाकर जोन बनाया जा सकता है। यदि ऐसा किया जाता है तो ठेले पर कारोबार करने वालों को सम्मान के साथ कारोबार करने का स्थान मिल जाएगा। उन्होंने आयुक्त को शिकायत की कि निगम की पीली गाड़ी के द्वारा निर्धारित पैसा नहीं देने पर ठेला जप्त किया जाता है।

You Might Also Like

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

सी 21 माल के परिसर में लगी 29 दुकानों को निगम ने किया सील

क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों की बैठक 12 को

इंदौर के 13000 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

इंदौर के पलासिया चौराहे पर भी मेट्रो के लिए खुदाई शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

workers 1701738028 - The Fourth
India

कर्नाटक के एक गोदाम में 10 से ज्यादा मजदूर अनाज की बोरियों के नीचे दबे

3 वर्ष पहले

Khajrana गणेश मंदिर के लिए 30 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

वही दिन, वही दास्तां : भारत का पहला अख़बार प्रकाशित हुआ, तब से अब तक कितना बदल गया मीडिया?

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने हिजाब बैन को हटाया !

You Might Also Like

इंदौर कलेक्टर को मानव अधिकार आयोग का नोटिस

2 सप्ताह पहले

शहर के 35 क्षेत्र में डाटा फॉर्म से होंगे नक्शे मंजूर

1 महीना पहले
IMG 20260623 WA0013 - The Fourth
Uncategorized

माचलपुर से है शिव पार्वती विवाह का नाता… MP का गुमनाम पर्यटन स्थल

1 महीना पहले

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?