By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 26, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

Last updated: अगस्त 26, 2026 8:16 पूर्वाह्न
By Jitendra 3 घंटे पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा इंदौर से देपालपुर को जोड़ने वाली सड़क को चार लाइन की सड़क के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए सरकार के द्वारा एमपीआरडीसी को 4600 करोड रुपए का कर्ज लेने के लिए गारंटी दी गई है।
स्टेट हाईवे के रूप में पहचाने जाने वाले मार्ग के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग के साथ मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा निभाया जा रहा है। इस दायित्व के तहत इस कारपोरेशन के द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग सड़क का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही इन सड़क की देखरेख करने का काम भी किया जाता है। अब आने वाले समय में रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है उन्हें लेकर एक प्रस्ताव कल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया। कैबिनेट बैठक में रखे गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में कुल 12 नई सड़कों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इन सड़कों का निर्माण करने के लिए कर्ज लेकर पैसा जुटाने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया था। इस प्रस्ताव को कल कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार एमपी आरडीसी के द्वारा 4600 करोड रुपए का कर्ज़ नाबार्ड से लिया जाएगा। इस कर्ज से 12 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों पर बाद में टोल नाका लगा दिया जाएगा और उससे प्राप्त होने वाली राशि से कर्ज की किश्त चुकाई जाएगी।
जिन सड़कों के निर्माण के लिए कर्ज लेने की मंजूरी दी गई है उनमें इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली इंदौर से देपालपुर तक की सड़क भी शामिल है। इस सड़क को फोर लेन सड़क के रूप में तब्दील किया जाएगा। अभी यह सड़क टू लेन है। इस तरह सड़क को चौड़ा करने का काम करते हुए उसका नवनिर्माण किया जाएगा। कल कैबिनेट के द्वारा कर्ज को मंजूरी दे दिए जाने के साथ ही अभी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा समझा जाता है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इस सड़क का निर्माण शुरू हो सकता है। ध्यान रहे कि इस सड़क पर यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण सड़क को चौड़ा करने और वाहनों की आवाजाही को बेहतर करने के लिए पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी।

You Might Also Like

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

निगम का ए आर ओ निकला करोडपति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

america - The Fourth
World

Israel और Hamas युद्ध के कारण America में 6 साल के बच्चे की गई जान

3 वर्ष पहले

कौन थे साधु TL Vaswani, जिनके लिए आज उत्तर प्रदेश मना रहा “No Non Veg Day”?

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, पूर्व CM भूपेश बघेल सहित कई अधिकारीयों के घर पहुंची CBI

अमेरिका से भारत भेजा जाएगा 26/11 हमले का षड्यंत्रकारी ‘तहव्वुर हुसैन राणा’!

Grammy Awards की nominations लिस्ट जारी

You Might Also Like

कॉलेज छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा जयस

2 सप्ताह पहले

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

3 सप्ताह पहले

सी 21 माल के परिसर में लगी 29 दुकानों को निगम ने किया सील

3 सप्ताह पहले

निगम ने ठेला छीना, लोगों ने फल लूट लिए

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?