By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सीधी-कांड : ना दसमत के साथ न्याय…ना ही प्रवेश के परिवार के साथ !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

सीधी-कांड : ना दसमत के साथ न्याय…ना ही प्रवेश के परिवार के साथ !

कांग्रेसी कहते हैं हम न्याय दिलाएंगे, भाजपाई कहते हैं हम जीवन संवारेंगे तुम्हारा

Last updated: जुलाई 7, 2023 1:38 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कोई पेशाब करके चला गया, किसी ने पैर धो दिए। तिलक लगा दिया…। कांग्रेसी कहते हैं हम न्याय दिलाएंगे, भाजपाई कहते हैं हम जीवन संवारेंगे तुम्हारा! 3 दिन से यह तमाशा जारी है। तमाशा इसलिए क्योंकि यह सब कुछ किसी मंजिल तक पहुंचने वाला नहीं है। न तो दसमत और उसके परिवार की जिंदगी में कुछ बदलेगा और ना ही दलित और सवर्णों के बीच की दूरियां कम होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में पानी सिर्फ गरीब के पैर पर नहीं डाला है.. बल्कि इस पूरे मामले पर डाल दिया है! हां ये जरूर हुआ है की मुलजिम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है, घर पर बुलडोजर भी चलवा दिया गया है। अब कांग्रेसियों के पास कुछ करने को बचा नहीं है, भाजपाई अपने काम पर लौट जाएंगे। दसमत को फिर उसी झोपड़े, अंधेरे और दुखों से जूझना है। गरीबी, धक्के, तिरस्कार वही सब खेलना है।

ये कैसा न्याय

इस मामले में न्याय तो हुआ ही नहीं है ..ना दशमत की तरफ से और ना ही प्रवेश शुक्ला की तरफ से। प्रवेश का जो घर तोड़ा गया है क्या वह सिर्फ उसी का था? उसके गुनाह की सजा उसके निर्दोष परिवार को क्यों दी गई? उसके माता-पिता परिवार बिलख रहे हैं! आखिर कौन से मां-बाप होंगे जो अपने बच्चे को सिखाते होंगे कि शराब पीकर गरीब पर पेशाब कर देना? सवाल सिर्फ यह है कि प्रवेश की गुनाह की सजा उसके परिवार को क्यों दी गई ? ना तो वह आदतन अपराधी है! और ना ही कोई दादा पहलवान!

परिवार परेशान

उधर दसमत के बीवी बच्चे परेशान हैं सियासत से । कांग्रेसी घर के बाहर जमे हैं। भाजपाई उन्हें हटाने के लिए अड़े हैं। खूब नारेबाजी और भिड़ंत हो रही है। जिस गांव और बस्ती में सफेदपोश झांकने भी नहीं जाते थे । वहां 4 दिन से मेला लगा है। फरियादी के बच्चे रो रहे हैं । पत्नी बार-बार बेहोश हो जाती है।

विधायक की लुटिया डूबने के आसार !

इस मामले में सबसे ज्यादा नुकसान विधायक केदारनाथ शुक्ला का हुआ है। विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले हुआ यह घटनाक्रम उनकी नया डूबा सकता है। शुक्ला के सामने लोग खड़े भी नहीं होते थे, लेकिन बुधवार की रात आदिवासी गांव में उन्हें चप्पल तक दिखा दी गई ।वापस जाओ के नारे लगे। चेहरे पर मुस्कान और विनम्रता में जुड़े हाथों के पीछे की कालिख सामने आ गई है । यह दूसरी बार है जब विधायक के करीबी ने बवाल करवाया है। इससे पहले थाने में पत्रकारों को निर्वस्त्र कर दिया गया था । इस बात की सजा दी गई थी कि उन्होंने विधायक के खिलाफ खबर क्यों लिखी। तब भी और अब भी… पुलिस और प्रशासन की भूमिका शक के घेरे में है ।

You Might Also Like

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Guru Purnima पर क्यों मेजबान बन जाता है धूनीवाले दादाजी का खंडवा

TAGGED: #bjp, #Congress, #dasmat, #justice, #madhyapradesh, #pravesh, #shivrajsinghchouhan, #sidhi, #sidhicase, #sidhicaseupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

sherika de armas 162516635 16x9 1 - The Fourth
World

Miss Uruguay 2015 रहीं Sherika De Armas की 26 साल में कैंसर से मौत

3 वर्ष पहले

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

भारतीय टीम और ड्रेसिंग रूम में तनाव, सवाल कई जवाब एक भी नहीं

भारत-कनाडा विवाद : अमेरिका का दोगलापन, निज्जर का सच

Dabur India के उत्पादों से कैंसर होने का दावा, America और Canada में केस दर्ज

You Might Also Like

chandra-shekhar-azad-jayanti-amar-balidan-ki-prerak-gatha
Fourth Special

Chandra Shekhar Azad जयंती अमर बलिदान की प्रेरक गाथा

1 महीना पहले
national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 महीना पहले
national-flag-divas-par-janie-tirange-ki-prerak-yatra
Fourth Special

National Flag दिवस पर जानिए तिरंगे की प्रेरक यात्रा

2 महीना पहले
IMG 20260701 WA0018 - The Fourth
Fourth Special

डॉक्टरों को समर्पित है 1 जुलाई जानिए इसका महत्व

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?