By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: डिप्टी कलेक्टर ने बच्चियों से की अश्लील हरकत, सस्पेंड होने के बाद गिरफ्तारी भी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

डिप्टी कलेक्टर ने बच्चियों से की अश्लील हरकत, सस्पेंड होने के बाद गिरफ्तारी भी !

पॉक्सो सहित छेड़छाड़ की दूसरी धाराओं में केस दर्ज हो गया है।

Last updated: जुलाई 12, 2023 1:14 पूर्वाह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE
37462dd0ece2dce3b5d142b8918c82b81689056824543584 original - The Fourth

मध्यप्रदेश में दलित-आदिवासियों के साथ हरकत जारी है। अब झाबुआ के सरकारी छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के साथ गंदी हरकत हुई है। मुलजिम हैं- झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा। पॉक्सो सहित छेड़छाड़ की दूसरी धाराओं में केस दर्ज हो गया है। झा को सस्पेंड भी कर दिया गया है। देर रात तीन बजे डिप्टी कलेक्टर सरकारी होस्टल का दौरा करने पहुंचे। वहां लड़कियों का दरवाजा खटखटाया और पलंग पर जाकर बैठ गए।

सभी लड़कियां नाबालिग

जिन चार लड़कियों के साथ हरकत की है, सबकी उम्र 10 से 14 साल बताई जा रही है। गलत तरीके से छुआ और गंदे सवाल भी किए। जाते-जाते वापस आए और दो लड़कियों को जकड़ भी लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अफसर, लड़कियों के बाथरूम में भी चला गया। लड़कियों की उम्र भी पूछ रहा था… बोला- मुझे बताना, तुम्हें कैसा लगा।

घरवालों को बताई आपबीती

लड़कियों ने यह आपबीती घरवालों को बताई तो उन्हीं में से एक लड़की की मां ने एफआईआर करवाई है। 354 के साथ-साथ पॉक्सो के तहत भी केस दर्ज किया गया है। एएसपी पीएल कुर्वे ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर आम होने के बाद सोशल मीडिया पर फिर बवाल शुरू हो गया है। लोगों ने बीते दस दिन में आदिवासियों के साथ हुई हरकत को याद दिलाना शुरू कर दिया है। सीधी का पेशाब-कांड, सागर में पिटाई और इंदौर में दलित भाइयों की पिटाई के फोटो-वीडियो शेयर कर प्रदेश के सुरक्षा इंतजाम को कोसा जा रहा है।

इंदौर में भी रहा है अफसर

इंदौर कलेक्ट्रेट में भी शराब पीकर आता था सुनील कुमार झा इंदौर कलेक्ट्रेट में भी रहा है। शराब पीकर दफ्तर आता था। बर्ताव भी ठीक नहीं था। इस सबसे नाराज तब के कलेक्टर मनीष सिंह ने झा को पद से हटा दिया था। बाद में झाबुआ तबादला हो गया। 2018 के चुनाव में भी झा ने बवाल करवाया था। महिला कर्मचारी के साथ नेहरू स्टेडियम में छेड़छाड़ कर दी थी। आवेदन देने आई महिला से हरकत की थी।

You Might Also Like

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

TAGGED: arrested, deputycollector, harassment, harassmentagainstgirls, jhabua, molestation, sunilkumarjha, suspended, suspendedandarrested
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

260 1 - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 42: अंधकार में उजाले की लिपि बनाने वाले लुई ब्रेल का जन्म

2 वर्ष पहले

हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है हिन्दी दिवस , जानिए क्या है कारण !

बहुमत के बाद भी कांग्रेस को मिली हिमाचल में हार

इन देशों में नहीं वसूला जाता है लोगों से income tax

शोध में दावा : गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है घरेलू हिंसा !

You Might Also Like

madhya-pradesh-police-me-9662-padon-ko-manjuri
Cities

Madhya Pradesh पुलिस में 9,662 पदों को मंजूरी

1 महीना पहले
raja-raghuvanshi-hatyakand-me-nyay-ki-nai-ummeed
Cities

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

1 महीना पहले
madhya-pradesh-ke-naye-mukhya-sachiv-bane-ashok-barnwal
Cities

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

1 महीना पहले
bhopal-me-25-july-se-shuru-hogi-electric-bus-seva
Cities

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?